एक्सप्लोरर

Maharashtra एटीएस ने आतंकी फंडिग मामले में दाउद गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार, हुए कई अहम खुलासे

Maharashtra News: महाराष्ट्र एटीएस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल दस्ते ने दाऊद इब्राहिम के एक करीबी सहयोगी परवेज जुबैर वैद मेमन को UAPA के तहत गिरफ्तार किया है.

Maharashtra ATS Arrest Dawood Aid: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने बुधवार को दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के एक करीबी सहयोगी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया. एटीएस अधिकारियों का दावा है कि परवेज जुबैर वैद मेमन के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी ड्रग्स बेचने में शामिल था, जिसके बाद वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित संगठनों को अवैध तरीके से पैसे भेजता था. एटीएस अधिकारियों का दावा है कि दाऊद इब्राहिम, अनीस इब्राहिम और विदेशों में रह रहे उनके साथी, देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अवैध गतिविधियों से मिले पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस तरह की दवाएं बेचता था आरोपी

एक अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिलने के बाद कि वे भारत में प्रतिबंधित संगठनों और असामाजिक तत्वों में शामिल अन्य लोगों को पैसा मुहैया करा रहे हैं, कालाचौकी एटीएस इकाई में मामला दर्ज किया गया." इसके बाद, जब एटीएस अधिकारियों को पता चला कि मेमन अपराध में सक्रिय रूप से शामिल है, तो उसे बुधवार को अंधेरी (पश्चिम) में वर्सोवा स्थित उसके आवास से हिरासत में ले लिया गया. जब उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह एमडीएमए, केटामाइन, पार्वती टीयर्स (एलएसडी) जैसी दवाओं का कारोबार कर रहा था.

Maharashtra News: कैबिनेट विस्तार में देरी के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, लगाई जा रही ये अटकलें

'नशीली दवाओं के बेचकर कमाए पैसे का आतंक के लिए करता था इस्तेमाल'

अधिकारी ने बताया कि हमें पता चला है कि मेमन नशीली दवाओं के सौदों से पैसे बनाता था और इसे विदेशों में अपने सहयोगियों और संगठनों को भेजता था जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं. इस पैसे का इस्तेमाल भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया गया. एटीएस के अधिकारियों ने आगे कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति दाऊद इब्राहिम के गिरोह से सालों से जुड़ा हुआ था. 1993 में मुंबई पुलिस द्वारा एक हमले के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद, वह देश से भाग गया और दुबई में रह रहा था. वह 2014 में देश वापस आया था.

एक अधिकारी ने कहा, "दुबई में, उसने अपना अवैध व्यवसाय स्थापित किया और वह वर्तमान में अनीस इब्राहिम के साथ एक राष्ट्र विरोधी साजिश में शामिल है." एटीएस अधिकारियों ने आगे खुलासा किया कि 2014 के बाद से, वह 58 बार दुबई का दौरा कर चुका है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अचानक बढ़ी, इन जिलों में मरीजों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget