एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अचानक बढ़ी, इन जिलों में मरीजों की गई जान

Corona Update In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही संक्रमण के कारण होने में मौतों की संख्या भी बढ़ी है.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में बीते दिन गुरुवार को कोविड-19 के 1,862 नये मामले मिले और सात मरीजों ने दम तोड़ दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 80,53,965 हो गयी, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,48,124 तक पहुंच गया. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जिन सात मरीज़ों ने दम तोड़ा उनमें मुंबई, पुणे, सतारा के दो-दो मरीज़ और ठाणे का एक मरीज़ शामिल है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अकेले मुंबई में कोविड-19 के 410 नये मामले सामने आए. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,099 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं और अब तक कुल 78,93,764 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 98.01 प्रतिशत दर्ज की गया.

पूरे देश में कोरोना से 53 मौतें

वहीं पूरे देश की बात करें तो कल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,87,037 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,34,24,029 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 205.22 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

Maharashtra Politics: 'वर्षा' के बाहर लगी CM एकनाथ शिंदे की नेम प्लेट, कब शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री?

देश में इस तरह से बढ़े आंकड़े

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 53 मामले सामने आए, जिनमें से महाराष्ट्र में सात, दिल्ली में पांच, असम, हिमाचल प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में चार-चार, पंजाब तथा उत्तराखंड में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और चंडीगढ़, केरल, मेघायलय, तमिलनाडु, तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया. वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के तहत संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने 15 और जान गंवाने वालों के नाम संक्रमण से मौत की सूची में डाले.

Patra Chawl Scam: 'संजय राउत कभी भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, BJP उनसे डरी हुई है', भाई सुनील राउत का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget