एक्सप्लोरर

Maharashtra: पिछले विधानसभा चुनाव के क्या रहे थे नतीजे, अब किसके सामने सबसे बड़ी चुनौती?

Maharashtra Politics: पिछले साल शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी और वह 39 विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे और उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं. लेकिन अभी से राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है. चाहे विपक्षी महाविकास अघाड़ी हो या फिर सत्तारूढ़ बीजेपी और शिंदे गुट का हो, दोनों में सीटों को लेकर चर्चा होनी है. दोनों खेमों के लिए सीटों का बंटवारा आसान नहीं होगा. 

पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो पिछली बार शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, हालांकि बाद में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तनातनी को लेकर उद्धव ठाकरे और बीजेपी के रास्ते अलग हो गए थे.

इस बार मैदान में आमने-सामने होंगी दो 'शिवसेना'
2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि इस बार मैदान में दो शिवसेना आमने-सामने होंगी. इसमें से एक उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) होगी एक शिवसेना एकनाथ शिंदे की होगी.

बता दें कि पिछले साल जून में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी और वह 39 विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे और उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी और खुद मुख्यमंत्री बन गए थे, जबकि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने थे.

आइए नजर डालते हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर नजर

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि इन चुनावों में उसकी सहयोगी रही शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा और 56 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं कांग्रेस ने 147 में से 44 सीटों पर एनसीपी ने 121 में से 54 सीटों पर और एमएनएस ने 101 में से 1 सीट पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा इन चुनावों में सीपीआईएम ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे एक सीट पर जीत हासिल हुई थी. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं.

किसके सामने सबसे बड़ी चुनौती?

हर चुनाव हर राजनीति दल के लिए एक चुनौती ही है. लेकिन उद्धव ठाकरे के सामने आंकड़े दोहराने की चुनौती होगी. वहीं एकनाथ शिंदे सीएम हैं और शिवसेना का नाम उनके साथ है. ऐसे में जनता का भरोसा जीतने की उनके सामने चुनौती होगी. बागी विधायकों कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं, ये देखना भी दिलचस्प होगा. उद्धव ठाकरे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब आने वाले समय में मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: रामदास अठावले ने उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर को दिया BJP में आने का ऑफर, बोले- 'हम सब मिलकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget