एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र BJP चीफ बावनकुले ने उद्धव ठाकरे को चेताया, 'कांग्रेस के साथ बने रहे तो...'

Maharashtra Election Result 2024: चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व से हटने की वजह से उनकी पार्टी लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा दोनों चुनावों में विफल रही है.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अब ठाकरे गुट के लिए इस हैरान कर देने वाले नतीजों पर बीजेपी ने तंज कसा है. महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार (26 नवंबर) को कहा कि उद्धव ठाकरे का राजनीतिक पतन हिंदुत्व के मार्ग से भटकने के बाद शुरू हुआ और अगर वह कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखते हैं तो इससे उनकी स्थिति और खराब होगी.

चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी कहा कि अगर उद्धव ठाकरे वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला जारी रखते हैं तो पार्टी के 20 में से 18 विधायक उनका साथ छोड़ देंगे और उनके पास केवल दो विधायक ही बचेंगे. चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व से हटने की वजह से उनकी पार्टी लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा दोनों चुनावों में विफल रही है.

'सूरज की तरह चमके फडणवीस'
महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, "उद्धव ठाकरे लगातार फडणवीस को चुनौती दे रहे थे और दावा कर रहे थे कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी, लेकिन फडणवीस करीब 40,000 वोटों से जीत गए हैं. जब भी उद्धव ने उन पर निशाना साधने की कोशिश की, फडणवीस और मजबूत होकर वापस आए, सूरज की तरह चमके. अगर ठाकरे इसी तरह फडणवीस पर हमला करते रहे, तो उनके पास खुद के सिर्फ दो विधायक ही बचेंगे."

'फडणवीस को निशाना बनाने से बढ़ रहा असंतोष'
उन्होंने ये भी कहा, "उद्धव ठाकरे द्वारा देवेंद्र फडणवीस को निशाना बनाने से शिवसेना (यूबीटी) विधायकों में असंतोष बढ़ रहा है, उनमें से कुछ के बारे में माना जाता है कि वे फडणवीस का बहुत सम्मान करते हैं. ठाकरे के अपने विधायकों में फडणवीस के लिए नरम रुख है. वे उनकी पार्टी छोड़ देंगे. फडणवीस एक जन नेता हैं और उनका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है."

ये भी पढ़ें

बिना एकनाथ शिंदे और अजित पवार के भी कैसे सरकार बना सकती है BJP? यहां समझें 'प्लान C'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget