एक्सप्लोरर

संजय राउत ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले नारे पर CM योगी पर दिया विवादित बयान, बताया 'जोकर'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां आना बंद करो, महाराष्ट्र सुरक्षित है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे जुबानी बाण चलाए जा रहे हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान को लेकर एक बार फिर से बीजेपी को घेरा है. इसके साथ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने की बात कही है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, ''एक जोकर उत्तरप्रदेश से आते हैं, जो हमारे भगवा वस्त्रों का अपमान करते हैं. वो योगी महाराष्ट्र में आकर बोलते है कि 'बटेंगे तो कटेंगे'. एक है तो सेफ है, यहां आना बंद करो, महाराष्ट्र सुरक्षित है.''

अगर हिम्मत है तो पाकिस्तान में झंडा फहराओ- संजय राउत

उन्होंने आगे कहा, ''क्या आप जानते हैं कि देवेंद्र फडणवीस के सिर को क्या हुआ है? महाराष्ट्र में चुनाव हैं तो महाराष्ट्र की बात करें. अगर हम महाराष्ट्र में चुनाव जीतेंगे तो पाकिस्तान में झंडा लहराएगा? ये कैसा कनेक्शन है? अगर इतनी हिम्मत है तो पाकिस्तान में झंडा फहराओ.''

26 नवंबर को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाएं- संजय राउत

इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने लोगों से महाविकास अघाड़ी की सत्ता लाने की भी अपील की. साथ ही उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने की भी बात कही. उन्होंने लोगों से कहा, ''23 नवंबर को सत्ता लाओ और 26 नवंबर को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाओ.''

बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच मुकाबला है. दोनों गठबंधनों में शामिल सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान लगा रही है. राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. इस दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

निर्वाचन आयोग से अजित पवार को झटका! NCP के नए चुनावी विज्ञापन को नहीं दी मंजूरी

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget