एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं पराग शाह, पांच साल में 575 फीसदी का इजाफा, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे

Maharashtra Richest Candidate Parag Shah: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह सबसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 3383.06 करोड़ है. पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति 575 फीसदी बढ़ी है.

Parag Shah Net Worth: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. सभी उम्मीदवारों के हलफनामे दाखिल हो गई हैं और संपत्ति का ब्योरा भी सामने आ गया है. इसी के साथ मालूम चला है कि महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार घाटकोपर पूर्व सीट से बीजेपी के पराग शाह हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी संपत्ति 3383.06 करोड़ की है. 

हैरानी की बात यह है कि बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह की संपत्ति पिछले पांचस साल में 575 फीसदी बढ़ी है. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी प्रॉपर्टी 550.62 करोड़ थी. 

2 करोड़ से ज्यादा का कैश
हलफनामे में पराग शाह ने जानकारी दी है कि उनके पास 1 करोड़ 81 लख रुपये नगद है और उनकी पत्नी के पास 1.30 करोड़ रुपये कैश है. वहीं, पराग शाह ने 7783981 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है और पत्नी के नाम पर 8.65 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश है. 

43 करोड़ रुपये की देनदारी
चुनाव आयोग को सबमिट किए गए एफिडेविट में लिखा है कि पराग शाह पर 43.29 करोड़ से ज्यादा का लोन है. वहीं, उनकी पत्नी पर भी 10.85 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है. एफिडेविट में यह भी बताया गया है कि पराग शाह के पास कोई गाड़ी नहीं है.

कौन हैं पराग शाह?
पराग शाह घाटकोपर सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक हैं. शाह एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और उनके प्रोजेक्ट गुजरात और चेन्नई में फैले हुए हैं. साल 2017 के बीएमसी चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 690 करोड़ रुपये की बताई थी. उनकी पत्नी मानसी के पास भी करोड़ों की संपत्ति जिसमें कमर्शियल, रेजिडेंशियल और कृषि प्रॉपर्टी शामिल हैं. 

साल 2019 में भी थे सबसे अमीर उम्मीदवार
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के साथ वह सबसे अमीर उम्मीदवार थे. इसी के साथ हलफनामे में पता चला था कि उनके पास 422 करोड़ की चल संपत्ति और 78 करोड़ की अचल संपत्ति थी. 

यह भी पढ़ें: ABP Shikhar Sammelan: क्या यह असली और नकली NCP की लड़ाई है? अजित पवार ने किया बड़ा दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget