एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राज ठाकरे की पार्टी, MNS नेता ने कर दिया साफ

Maharashtra Election 2024: मनसे नेता प्रकाश महाजन ने बताया कि सीटों का फैसला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने लिया और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में अक्टबूर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में सीट शेयरिंग से लेकर सीटों के जीतने तक पार्टी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसको लेकर पार्टी की तरफ से अहम बयान सामने आया है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता प्रकाश महाजन ने सोमवार (22 जुलाई) को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 200-225 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जो अक्टूबर में होने की संभावना है.

प्रकाश महाजन ने एक न्यूज चैनल को बताया कि यह निर्णय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने लिया और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मनसे जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ है और उनका मानना ​​है कि ऐसे सभी लाभ वित्तीय मानदंडों पर आधारित होने चाहिए.

उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर मुसलमानों के प्रति उनके प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध के लिए भी निशाना साधा. मनसे ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था. वहीं अब राज ठाकरे की पार्टी ने आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 से 225 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो बड़े गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है. जहां महायुति में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है, वहीं महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है.

हालांकि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने महायुति को पराजित किया था लेकिन अब विधानसभा में कौन किसको पटखनी देता है ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें

CM एकनाथ शिंदे और शरद पवार के बीच एक घंटे चली बैठक, मुख्यमंत्री ने दिलाया ये भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget