एक्सप्लोरर

अबू आजमी के सामने महायुति के 2 उम्मीदवार कोई प्लानिंग तो नहीं? क्या कहते हैं सियासी एक्सपर्ट

Maharashtra Election 2024: मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर सपा के अबू आजमी उम्मीदवार हैं. वहीं उनके सामने महायुति के दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में मानखुर्द- शिवाजीनगर सबसे हॉट सीट सीट में से बन गई है. यहां दो बड़े मुस्लिम नेता नवाब मलिक और अबू आजमी चुनावी मैदान में हैं. लेकिन अब सवाल ये है कि दो मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच इस लड़ाई में फायदा शिवसेना शिंदे गुट की शिवसेना को मिलेगा?

मुंबई में आने वाली इस मानखुर्द- शिवाजीनगर सीट पर शिवसेना यूबीटी ने बुलेट पाटिल को अपना प्रत्याशी बनाया है. दो मुस्लिम उम्मीदवारों की इस चुनावी जंग में शिंदे गुट को फायदा मिलने के आसार हैं. 

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं. उनका मुकाबला एनसीपी अजित पवार गुट के उम्मीदवार नवाब मलिक से है. यहां महायुति में खासकर बीजेपी में नवाब मलिक को लेकर नाराजगी है. बीजेपी ने साफ किया है कि वो नवाब मलिक का प्रचार नही करेंगी. उनके लिए मानखुर्द- शिवाजी नगर सीट पर महायुति का आधिकारिक उम्मीदवार शिवसेना के बुलेट पाटिल हैं. 

विरोध के बाद भी दिया टिकट
बीजेपी के कड़े विरोध के बावजूद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नवाब मलिक को इस सीट से उम्मीदवार बनाया. नवाब मलिक के सामने बुलेट पाटिल के चुनाव लड़ने से ये सवाल अब उठने लगा है कि क्या ये सीट महायुति को फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार कर रही है? 
 
'बीजेपी नहीं करेगी प्रचार'
वहीं बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर आतंवाद से हमारी लड़ाई है. एक ओर अबु आजमी हैं दूसरी ओर नवाब मलिक है जिसका संबंध आतंकवाद से है. बीजपी ने पहले ही ये साफ किया है कि वो नवाब मलिक का प्रचार नहीं करेगी. महायुति का उम्मीदवार बुलेट पाटिल हैं, महायुति उनका प्रचार करेगी. 

बीजेपी नेता किरीट सोमैया के तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान मानखुर्द- शिवाजी नगर सीट पर बड़े पैमाने पर वोटों का बंटवारा हुआ जिसके कारण लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवार मिहिर कोटेचा की हार हुई. आकड़ों के मुताबिक यहां 12 बूथ ऐसे है जिसपर यूबीटी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल को सैकड़ों वोट मिले और मिहिर कोटेचा को सिंगल डिजिट में वोट मिला है.

'आजमी के सामने मलिक ही लड़ सकते हैं चुनाव'
राजनीति के जानकारों का मानना है कि मानखुर्द- शिवाजी नगर सीट पर अगर अबु आजमी को हराना है तो उनके सामने दमदार उम्मीदवार के रूप में नवाब मलिक ही चुनाव लड़ सकते हैं. बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट पर दमदार उम्मीदवार नही दे सकती है तो इसलिए शायद ये जिम्मा अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को सौंपा गया है, लेकिन विवादित छवि होने के कारण उन्हें बीजेपी और शिवसेना का समर्थन नही मिल सकता हैं.

अबु आजमी ने जीता था चुनाव
सियासी जानकार रवि किरण के मुताबिक देशमुख साल 2019 के चुनाव में अबु आजमी को 68000 से ज्यादा वोट मिले थे और उनके सामने शिवसेना के उम्मीदवार को 23 वोट से हार का सामना करना पड़ा था. अगर यहां अल्पसंख्यक वोट दो नेताओं के बीच मे बंट जाएगा. ऐसे स्थिति में इस सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार बुलेट पाटिल की जीत हो सकती है.

हो सकती है प्लानिंग'
रवि किरण ने कहा कि मुझे लगता है कि ये महायुति की प्लानिंग है. अगर ऐसा है तो ये महायुति की जबरदस्त प्लानिंग है, क्योंकि महायुति के नताओ को जिस नवाब मलिक का नाम लेते ही गुस्सा आ जाता था वो आज कल ऐसे कह रहे है कि हम प्रचार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन चुनाव के बाद क्या होगा किसी को पता नहीं है.

ये भी पढ़ें

शाहरुख खान के बर्थडे पर 'मन्नत' के बाहर होती फैंस की भीड़, इस बार सन्नाटा, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget