एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान- 'आओ हम सब फिर...'

Maharashtra Election 2024 Dates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर भी 'शंखनाद' कर दिया है. उन्होंने भरोसा जताया है कि महायुति को बड़ी सफलता मिलेगी.

Maharashtra Assembly Election 2024 Dates: महाराष्ट्र में सियासी शंखनाद हो गया है और विधानसभा चुनाव की तारीखें सामने आ गई हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी. इस पर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है.

देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शंखनाद... लोकतंत्र के सर्वोच्च पर्व की आज घोषणा हो गई है. दिवाली एक प्रकाश उत्सव होगी और फिर हम 20 नवंबर को दूसरा विकास प्रकाश पर्व एक साथ मनाएंगे! बीजेपी के नेतृत्व में हमने 2014, 2019 में बड़ी सफलता हासिल की, पूर्ण बहुमत दिया. आओ हम सब फिर एक साथ आएं और आइए 23 नवंबर को महायुति की जीत का जश्न मनाएं!

'महाराष्ट्र को जनादेश का इंतजार'
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की जनता से अपीस की है, "आइए हम सब इस लोक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें. महाराष्ट्र आपके आशीर्वाद और विकास के लिए मजबूत जनादेश का इंतजार कर रहा है."

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 शेड्यूल
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्टूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके बाद 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. 4 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी. इसके बाद 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी.

मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि इस बार महाराष्ट्र की जनता सत्ता की कमान किसके हाथों में सौंपने वाली है. महाराष्ट्र में मुख्य रूप से दो गठबंधन हैं- महायुति और महा विकास अघाड़ी. मौजूदा समय में महायुति सत्ताधारी गठबंधन है, जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. वहीं, एमवीए विपक्षी गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चुनाव के ऐलान के साथ ही जान लें MVA और महायुति में क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget