एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा? मिले ये बड़े संकेत

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा आज की जा सकती है. उससे पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई. दिल्ली में सोमवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी हुई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती दिख रही है. माना जा रहा है कि आज निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार एक के बाद एक कई ऐसे फैसले ले रही है जिसका असर चुनाव पर पड़ सकता है. पहले ओबीसी आरक्षण फिर लाडली बहन योजना और अब एक और बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल नाकों पर से हल्के वाहनों का टोल हटा दिया है.

इसके अलावा शिंदे सरकार कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए. इसमें मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत अप्रेंटिसशिप युवाओं को 6 हजार रुपये स्टायपेंड दिया जाएगा. मदरसे के शिक्षकों की सैलरी बढ़ाई गई है. डीएड की पदवी वाले का मानधन 6 हजार से बढ़ाकर 16 हजार किया गया है. इसके अलावा जिसके पास बीए, बीएड की पदवी है उसे अब मानदेय के रूप में 8 हजार की जगह 18 हजार रुपये मिलेंगे. ग्राम पंचायत के कोतवाल का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया गया. इसका लाभ 40 हजार होमगार्डस को होगा. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी. माना जा रहा है कि इससे पहले ही सरकार ने ने ये फैसले लिए हैं.

दिल्ली में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सोमवार को दिल्ली में महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी हुई. जिसमें पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चर्चा की. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र की सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे. वहीं अब चर्चाएं है कि 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें बीजेपी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है.

बैठक को लेकर क्या बोली बीजेपी?
वहीं बीजेपी की बैठक के बाद महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि बैठक में सीटिंग विधायकों की सीट को लेकर चर्चा की गई है. बुधवार को होने वाले सीईसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है. बावनकुले ने कहा हम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जिसके जहां से सीटिंग विधायक है वो वहीं से चुनाव लड़ेगा.

बाकी जिस सीट पर जिस पार्टी के उम्मीदवार की जीत की संभावना ज्यादा होगी उसे टिकट दिया जाएगा. गठबंधन की बाकी की पार्टियां भी उसे सपोर्ट करेंगी. उन्होंने कहा हम तीनों दलों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है.

चुनाव को लेकर एक्शन में राजनीतिक पार्टियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्शन में नजर आ रही है. इसी कड़ी में आज महायुति गठबंधन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, तो वहीं चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक भी होगी. यह बैठक चुनावी तैयारियों के लिए नियुक्त किए गए निरीक्षकों के साथ होगी.

यह भी पढ़ें: Baba Siddique Shot Dead: आरोपियों को दी गई थी बाबा सिद्दीकी और बैनर की फोटो, खुल रही साजिश की एक-एक परत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget