एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव में के टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, जानें उम्मीदवारों को देनी होगी कितनी रकम?

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस बीच कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव के बाद सबकी निगाहें विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं. इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर महा विकास अघाडी के सहयोगी दल कांग्रेस ने शनिवार (6 जुलाई) को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से टिकट के लिए आवेदन मांगे हैं. 

प्रदेश कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि सामान्य वर्ग के दावेदारों को आवेदन के साथ पार्टी फंड में 20,000 रुपये देने होंगे. जबकि महिलाओं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा. इस बयान में कहा गया कि यह आवेदन 10 अगस्त तक पार्टी की जिला इकाइयों में जमा करने होंगे.

पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
पार्टी ने अपने पदाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची अपडेट की जाए और उन वोटरों की मदद की जाए जो नाम, पते आदि के संबंध में वोटर लिस्ट में बदलाव चाहते हैं. पार्टी ने कार्यकर्ताओं से पहली बार के मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन पर ध्यान देने के लिए भी कहा है. बता दें महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) शामिल हैं.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उन्होंने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में फैले लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं में से असाधारण नेतृत्व क्षमता वाले उम्मीदवारों को सामने लाने और उन्हें उचित महत्व देने के लिए यह फैसला लिया गया है. अगर संभव हुआ तो ऐसे कार्यकर्ताओं को सपोर्ट करके चुनावी मैदान में भी उतराने का प्रयास है. 

वहीं कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी, लेकिन अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार ही चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बारामती में एक साथ पवार परिवार! एक बैनर पर शरद पवार और अजित पवार, पोस्टर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget