एक्सप्लोरर

'ऐ देवेंद्र फडणवीस याद रखो तुम मेरी....', महाराष्ट्र चुनाव में तू-तड़ाक शुरू, डिप्टी CM के बयान पर ओवैसी का पलटवार

Maharashtra Election 2024: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. उन्होंने फडणवीस पर विधायकों को खरीदने का भी आरोप लगाया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुबानी जंग तेज हो गई है. इसी बीच एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार किया है. एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि 'ऐ देवेंद्र फडणवीस, तुम मेरी जुबान का मुकाबला नहीं कर सकते, तुम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मिलकर बैठ गए, फिर भी मेरी जुबान का मुकाबला नहीं कर सकते.'

उन्होंने आगे कहा, "फडणवीस बोले कि ऐ ओवैसी, वो बोले कि वोट जिहाद औ धर्मयुद्ध, हम चुनाव आयोग से पूछना चाहते हैं कि क्या ये बयान कानून के मुताबिक है या उसके खिलाफ है. इलेक्शन कमीशन को इसका जवाब देना चाहिए." ओवैसी ने कहा कि मेरा नाम लेकर जिहाद और धर्मयुद्ध का नाम लिया जा रहा है. क्या ये इलेक्शन कमीशन के कानून के खिलाफ नहीं है. क्या ये आदर्श चुनाव आचार संहिता के खिलाफ नहीं है. क्या इलेक्शन कमीशन को इस पर कार्यवाई नहीं करना चाहिए.

AIMIM चीफ ने देवेंद्र फडणवीस पर विधायकों को खरीदने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "देवेंद्र फडणवीस तुमने कई विधायकों को खरीद लिया, इसे चोरी बोला जाए या डकैती बोला जाए. महाराष्ट्र का प्रोजेक्ट गुजरात क्यों जाने दिया पीएम मोदी से डर गया क्या, जुबान से मनोज जरांगे पाटिल का नाम निकलेगा क्या, तुम्हारी जुबान लड़खड़ा जाएगी."

वहीं ओवैसी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "ये रजाकारों के वंशज हैं, जिसने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किए, हमारी माताओं-बहनों के साथ रेप किया, हमारे परिवारों को तहस-नहस किया, ये उनके वारिस हैं, ये किस मुंह से कह रहे हैं."

इससे पहले क्या बोले थे देवेंद्र फडणवीस?
छत्रपति संभाजी नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा था, "वोट जिहाद का जवाब धर्मयुद्ध से देना होगा." उन्होंने कहा था, "सुन लो ओवैसी, छत्रपती संभाजीनगर का किसी का बाप भी पैदा हुआ तो नाम नहीं बदल सकता." फडणवीस ने कहा, "एआईएमआईएम की एक महिला ने कहा कि कौन संभाजी, कैसै यहां संभाजी नगर हो गया. देश धरम पर मिटने वाला, शेर शिवा का छावा था.महा पराक्रमी परम प्रतापी, एक ही शंभू राजा था."

उन्होंने कहा कि वोट जिहाद का जवाब अब धर्मयुद्ध से देना होगा. क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान हमने देखा कि धर्म स्थलों पर कितने पोस्टर बैनर लगे, कसमें दिलाई गईं और कहा गया कि मोदी को हराना है. ये सब बोलकर वोट जिहाद किया गया. इसकी वजह से हमें कई जगह हार का सामना करना पड़ा और मात खानी पड़ी. डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार वोट जिहाद का जवाब धर्मयुद्ध से देना होगा.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 28 बागी उम्मीदवारों को किया पार्टी से निष्कासित

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget