एक्सप्लोरर

'सरकारी खजाने की हालत...', शिंदे सरकार ने बढ़ाई मदरसा टीचर्स की सैलरी तो बोले आदित्य ठाकरे

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने प्रदेश के मदरसा टीचर्स की सैलरी में इजाफा किया है. वहीं अब विपक्ष इसको चुनावी स्ंटट बता रहा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधासनभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने मदरसा टीचर्स की सैलरी बढ़ाने को चुनावी स्टंट करार दिया. इसके अलावा उन्होंने अजित पवार के कैबिनेट बैठक में से जल्द बाहर आने पर भी बयान दिया.

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले प्रदेश की एकनाथ शिंदे सरकार ने मदरसा टीचर्स की सैलरी में करीब तीन गुना इजाफा कर दिया. वहीं अब इसको लेकर सूबे की सियासत तेज हो गई है. इसको लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा, "सरकारी खजाने की स्थिति ऐसी है कि उन्हें वेतन देना मुश्किल हो रहा है. ये फैसले आखिरी वक्त में लिए जा रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि महाराष्ट्र में लोगों को लूटना बंद करें."

'पक्का कुछ गड़बड़ है'
वहीं एनसीपी चीफ अजित पवार के मंत्रिमंडल की बैठक से जल्दी निकलने के दावे पर कहा, "मेरी जानकारी में 10-15 मिनट में दादा वहां से निकल गए. ऐसा किसी मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं होता कि उपमुख्यमंत्री बैठक से निकल जाए. ये पक्का है कि इसमें कुछ गड़बड़ हुई कि अजित पवार जल्द बाहर आ गए. कैबिनेट मीटिंग में 120 विषयों पर बातचीत हुई लेकिन 80 विषयों पर निर्णय हुए और कुछ विषयों को अभी भी जनता से छुपा के रखा है."

'हिम्मत है तो अपने चेहरे पर लड़ें चुनाव'
आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी को घेरते हुए एकनाथ शिंदे को अवैध मुख्यमंत्री बताया. उन्होंने कहा, "हिम्मत है तो एकनाथ शिंदे अपने चेहरे से चुनाव लड़ें. बालासाहेब ठाकरे का चेहरा हटाया जाए, तीर-धनुष चिह्न न लिया जाए और शिवसेना का नाम न लिया जाए."

मुंबई के नए एयरपोर्ट पर क्या कहा?
इसके अलावा शुक्रवार को नवी मुंबई में बन रहे नए एयरपोर्ट पर रनवे के ट्रायल को लेकर ठाकरे ने कहा, "आज उन्होंने जो एकमात्र स्टंट वायु सेना का विमान उड़ाकर किया. वायु सेना का समय और नागरिकों का पैसा बर्बाद किया. रेडी रनवे होता तो एयरपोर्ट चालू क्यों नहीं किया. यह स्टंटबाजी है, यह विमान शॅाट रन वे पर ही टेक ॲाफ करता है."

ये भी पढ़ें

दशहरा रैली में शिंदे गुट-उद्धव गुट करेंगे शक्ति प्रदर्शन, जानें- कहां होगी किसकी सभा?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: रत्नागिरी के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला हुई बम धमाके की शिकार, इलाके से 25 जिंदा बम भी बरामद
रत्नागिरी के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला हुई बम धमाके की शिकार, इलाके से 25 जिंदा बम भी बरामद
Maharashtra News: घर पर नहीं थे माता-पिता, तभी हुई दरिंदगी! खेत में ले जाकर 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार
घर पर नहीं थे माता-पिता, तभी हुई दरिंदगी! खेत में ले जाकर 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार
Maharashtra News: केबिन में सो रहे मजदूरों पर टूटा मौत का कहर! ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की मौके पर मौत, कई घायल
केबिन में सो रहे मजदूरों पर टूटा मौत का कहर! ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की मौके पर मौत, कई घायल
महाराष्ट्र: शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा...'
महाराष्ट्र: शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा...'

वीडियोज

Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News
Uttarakhand News: केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालु परेशान | CM Dhami | Uk Government
Twisha Sharma Death Case: एक-एक तस्वीर में ट्विशा शर्मा केस का पूरा सच? | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी
1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी
'आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गद्दार हैं', रायबरेली में राहुल गांधी का विवादित बयान, भड़की बीजेपी ने दी नसीहत
'गद्दार हैं आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री', राहुल ने क्यों दिया ऐसा विवादित बयान? भड़की BJP
Railway Fire Incident: ट्रेन में आग से आ रही 'साजिश की बू', राजस्थान के अमरपुरा से हावड़ा तक चार बड़ी घटनाओं से अलर्ट सरकार
ट्रेन में आग से आ रही 'साजिश की बू', राजस्थान के अमरपुरा से हावड़ा तक चार बड़ी घटनाओं से अलर्ट सरकार
Explained: मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! तो इतने दिन बाद होगी बारिश, किन चुनिंदा प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?
मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! कितने दिन बाद होगी बारिश, किन प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?
'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', ट्विशा शर्मा की मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', ट्विशा शर्मा की मौत मामले में महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
Embed widget