एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Exit Poll 2024: शरद पवार या अजित पवार...चाचा-भतीजा में कौन किस पर भारी? एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र की लड़ाई में चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार दोनों की पार्टी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं. एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे ने चौंकाने वाला आंकड़ा दिया है.

Lok Sabha Elections Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र में सभी 48 लोकसभा सीटों को लेकर शनिवार (1 जून) को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एबीपी सी वोटर ओर से जारी एग्जिट पोल 2024 के नतीजों के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. महायुति को यहां 24 सीटों पर बढ़ती मिलती दिख रही है.

वहीं, इंडिया अलायंस के तहत एमवीए को 23 सीटों पर बढ़त दिखाया गया है. वहीं, अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है. महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर कुल पांच चरणों में वोटिंग हुई थी.

महायुति और एमवीए में कांटे की टक्कर!

एबीपी सी वोटर सर्वे के मुताबिक महायुति में शामिल बीजेपी को 17 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. महायुति में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत राज्य में बीजेपी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा. सीएम एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को 6 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान है. वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी एनसीपी के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है.

इसके अलावा महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटों पर बढ़त मिल सकती है. इसके साथ कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं. शरद पवार की पार्टी  एनसीपी (एसपी) के खाते में 6 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.

महाराष्ट्र में महायुति में किसे कितनी सीटें? (एबीपी सी वोटर)

कुल सीट- 48

बीजेपी: 17

शिवसेना (शिंदे गुट): 6

एनसीपी (अजित पवार गुट): 1

महाविकास अघाड़ी में किसे कितनी सीटें? (एबीपी सी वोटर)

कुल सीट- 48

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट): 9

कांग्रेस: 8

एनसीपी (शरद पवार गुट) : 6

अन्य: 1

महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने वाले बड़े चेहरे कौन-कौन?

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे शिवसेना के श्रीकांत ई. शिंदे (कल्याण), एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (रायगढ़), डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार (बारामती), अरविंद सावंत (मुंबई दक्षिण), कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ (मुंबई उत्तर मध्य), बीजेपी के नितिन गडकरी (नागपुर) और पंकजा मुंडे (बीड), बीजेपी नेता पीयूष गोयल शामिल हैं. इसके अलावा एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (बारामती), नवनीत कौर-राणा (अमरावती) हैं. 

ये भी पढ़ें:

ABP CVoter Exit Poll 2024: एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, नाना पटोले बोले- 'INDIA गठबंधन को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget