एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 100 करोड़ का संपत्ति घोटाला, हत्या-जालसाजी के आरोप में 10 लोगों पर केस, EOW की जांच शुरू

Mumbai Property Dispute: कोलाबा पुलिस ने 100 करोड़ रुपये के संपत्ति घोटाले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें हत्या, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कोलाबा पुलिस ने एस्प्लेनेड कोर्ट के आदेश पर 100 करोड़ रुपये के संपत्ति घोटाले में हत्या, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों के तहत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपी गई है.

शिकायतकर्ता जेनोबिया रोहिंगटन पूनावाला ने आरोप लगाया है कि उनके भाई डॉ. रुस्तम जिनवाला समेत पारिवारिक और पेशेवर सहयोगियों ने मिलकर उनके दिवंगत पिता की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए एक फर्जी वसीयत तैयार कर ली और करीब 100 करोड़ की संपत्तियां व कंपनी के शेयर हड़प लिए.

FIR में इनका नाम
FIR में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें डॉक्टर, घरेलू सहायिका और अन्य सहयोगी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि FIR में डॉ. रुस्तम जिनवाला, डॉ. सुरेश अग्रवाल, नाहिद कॉन्ट्रैक्टर जिनवाला, डॉ. आशीष कॉन्ट्रैक्टर, डॉ. रशना जिनवाला, डॉ. शैरी जिनवाला-गार्सिया, डॉ. देवांशु देसाई, सुशीला लांडगे और ई.के. नांबियार के नाम लिखा गया है.

जेनोबिया ने यह भी दावा किया है कि जब उन्होंने कोर्ट में अपने पिता की मानसिक स्थिति को चुनौती दी, तो आरोपियों ने साजिश रचकर उनके पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि मौत को छिपाने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया.

अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
यह मामला इस समय क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के पास जांच अधीन है. पुलिस अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संपत्ति के अवैध हस्तांतरण और पिता की मौत के पीछे क्या गहरी साजिश छिपी है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget