एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर रहेगी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी दफ्तर, CM मोहन यादव का ऐलान

Mohan Yadav News: सीएम डॉ. यादव ने कहा कि माइनिंग कॉन्क्लेव में 56 हजार 414 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले. आयोजन में टेक्समिन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ माइन्स के साथ एमओयू किया गया.

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में अवकाश की घोषणा की. राज्य में अवकाश व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी. मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों गणेश चतुर्थी और नवरात्रि में स्वदेशी सामान के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए.

डॉ. यादव ने कहा कि मूर्तियों के निर्माण में मिट्टी और लुगदी को प्राथमिकता दी जाए और प्लास्टर ऑफ पेरिस के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाए, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि घरों और सार्वजनिक आयोजनों में पूजा-सामग्री, सजावट और वस्त्र भी देश में निर्मित उत्पादों से ही लिए जाएं. इससे छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिलेगा और 'आत्मनिर्भर भारत''आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' का सपना साकार होगा.

नगरीय निकाय चुनावों में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में होने वाले नगरीय निकायों के आम चुनाव में अध्यक्ष का चयन प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. यानी मतदाता सीधे अध्यक्ष का चुनाव करेंगे.

माइनिंग कॉन्क्लेव से मिले निवेश प्रस्ताव

कटनी में हाल ही में संपन्न माइनिंग कॉन्क्लेव की सफलता का जिक्र करते हुए डॉ. यादव ने बताया कि 56,414 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए. यह आयोजन क्रिटिकल मिनरल, स्ट्रेटजिक मिनरल और रेयर अर्थ एलिमेंट्स के दोहन और संवर्धन पर केंद्रित था. आईआईटी धनबाद और टेक्समिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइन्स समेत कई संस्थानों से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

गडकरी ने प्रदेश को दी सड़क परियोजनाओं की सौगात

डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 73,000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है. इसमें जबलपुर-भोपाल ग्रीन फील्ड हाईवे (255 किमी), इंदौर-भोपाल ग्रीन फील्ड कॉरिडोर (160 किमी) और लखनादौन-रायपुर फोर लेन हाईवे (220 किमी) जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. साथ ही कान्हा, बांधवगढ़, पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यानों को जोड़ने के लिए टाइगर कॉरिडोर भी बनाया जाएगा.

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर हुई 19

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. कटनी, धार, बैतूल और पन्ना में PPP मॉडल पर चार नए कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जो अगले वर्ष तक तैयार हो जाएंगे.

रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद करेगा कॉन्क्लेव

डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए 27 अगस्त को उज्जैन में ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव आयोजित होगा. इसमें 300 से अधिक आध्यात्मिक गुरु, विचारक और कॉर्पोरेट क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके बाद 29-30 अगस्त को ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव होगा, जो पर्यटन निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget