एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पूजा स्थलों से हटाए गए 3367 लाउडस्पीकर, CM फडणवीस की चेतावनी- 'अगर दोबारा लगे तो...'

Loudspeakers in Maharashtra: मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, राज्य के पूजा स्थलों से 3,367 लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं, जिनमें से 1,608 अकेले मुंबई से हैं. बिना अनुमति लाउडस्पीकर दोबारा लगाने पर चेतावनी भी दी है.

महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नॉइस पल्यूशन को कम करने के ठोस प्रयास के तहत महाराष्ट्र भर के पूजा स्थलों से कुल 3,367 लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं. इस बात की जानकारी खुद सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में है.

दोबारा नहीं लगाए जाएंगे लाउडस्पीकर
मुंबई पुलिस अकेले मुंबई में पूजा स्थलों से अब तक 1,608 लाउडस्पीकर हटाने में सफल रही है. इनमें 1150 मस्जिदों, 48 मंदिरों, 10 चर्च, 4 गुरुद्वारों और 147 अन्य स्थलों के लाउडस्पीकर शामिल हैं. सीएम फडणवीस ने यह बताया कि यह उपलब्धि बिना किसी धार्मिक या सांप्रदायिक तनाव के हासिल की गई है. कहीं भी तनाव का माहौल नहीं बना.

अब मुंबई में सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं लगाए जाएंगे. इसी के साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों की अनुमति के बिना लाउडस्पीकर दोबारा लगाने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी ज़िम्मेदार होंगे.

ध्वनि प्रदूषण रोकने की ओर बड़ा कदम
राज्य सरकार का यह कदम महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण को कम करने और सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. महाराष्ट्र सरकार का यह फैसला प्रदूषण के खिलाफ एक जरूरी कदम है.

केवल विशेष दिनों पर अनुमति
सीएम मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि रात 10.00 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाए जा सकते. यह कानून करीब 20 साल से लागू है. कुछ विशेष पर्व के लिए कोर्ट ने छूट दी है. इनमें गणपति उत्सव के 4 दिन, नवरात्रि और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर रात 12.00 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति है.

'सुबह 10.00 बजे भी बजता है लाउडस्पीकर' 
देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में दी जा रही जानकारी के दौरान एनसीपी विधायक अनिल पाटील ने संजय राउत पर तंज कसा. उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत की ओर इशारा करते हुए सवाल किया रोज सुबह जो लाउडस्पीकर बजता है, उसका क्या करना है?

इस सवाल के जवाब में सीएम फडणवीस ने कहा कि ध्वनि के प्रदूषण को लेकर कानून बनाया गया है, लेकिन विचारों के प्रदूषण पर अभी तक कोई कानून नहीं है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget