एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'दो-तीन दिन में सुलझ जाएगा MVA में सीट शेयरिंग का पेंच', उद्धव ठाकरे गुट का दावा

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी ने एमवीए गठबंधन में 23 सीटों की मांग की है, जबकि वह कांग्रेस को 15 और शरद पवार की एनसीपी को 10 सीट देने पर राजी है.

Maharashtra News: महाविकास अघाड़ी (MVA) की पिछली बैठक बेनतीजा रही और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया. वहीं, वंचित बहुजन अघाड़ी को साथ लेने को लेकर भी पेंच फंस गया है, क्योंकि उसने गठबंधन के सामने बड़ी मांग रख दी है. उधर, एमवीए में सीट शेयरिंग अब तक न हो पाने को लेकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के गुट के नेता का बयान आया है और उन्होंने दावा किया कि अगले दो-तीन दिनों में फाइनल आंकड़ा जनता के सामने रख दिया जाएगा.

शिवसेना-यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''पेंच केवल हमारे यहां नहीं फंसा है. पेंच एनडीए में भी फंसा है. अमित शाह  दो दिन पहले मुंबई के दौरे पर आए थे. कथित शिवसेना-एकनाथ शिंदे, कथित एनसीपी-अजित पवार को आठ और चार सीटें दी जा रही हैं.  यानी केवल 12 सीटें दी जा रही हैं. 36 सीटों पर बीजेपी लड़ना चाहती है. अंतर यह है कि उनके यहां लोकतंत्र नहीं है. वहां तानाशाही है और हमारे यहां लोकतंत्र है.''

23 सीट मांगने में क्या गलत है - शिवसेना-यूबीटी
आनंद दुबे ने दावा किया कि एमवीए जल्द ही सीट शेयरिंग की घोषणा करेगी. उन्होंने कहा, ''हम प्यार और समन्वय से ही अपना पेंच सुलझा लेंगे. दो से तीन दिन में राज्य और देश की जनता को बता देंगे कि हमारा समन्वय हो गया और इन-इन सीटों पर हम लड़ेंगे.'' आनंद दुबे ने कहा कि शिवसेना-यूबीटी 23 सीटें मांग रही है और 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के लिहाज से इस मांग में कुछ भी गलत नहीं है.

उन्होंने कहा, ''हम 23 सीटों पर लड़े थे. 18 हम जीते थे. स्वाभाविक सी बात है कि हम 23 सीट मांग रहे हैं. कांग्रेस से कह रहे हैं कि आप 15 सीट पर लड़िए और बाकी की जो 10 सीट है उसपर राष्ट्रवादी लड़ लीजिए तो हम क्या गलत कह रहे हैं. अभी यह फाइनल नहीं है. अभी बातचीत चल रही है.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: 'आप बीजेपी छोड़िए...', उद्धव ठाकरे का नितिन गडकरी को खुला ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget