एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, 'पूर्वी विदर्भ में होने वाले चुनाव में...'

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, पहले चरण में पूर्वी विदर्भ में होने वाले चुनाव में 'महायुती' सभी सीट पर जीत हासिल करेगा.

Devendra Fadnavis Statement: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होने को लेकर आश्वस्त है.

देवेंद्र फडणवीस का दावा
उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण लोग बीजेपी नीत गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे. नागपुर हवाई अड्डे पर जब संवाददाताओं ने पूछा कि बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला होने पर क्या होगा, फडणवीस ने कहा, ‘‘बीजेपी पहले चरण में पूर्वी विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों में अनुकूल माहौल देख रही है. नागपुर में नितिन जी (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) जैसे बहुत मजबूत उम्मीदवार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं.’’

महायुती में कौन-कौन है?
उन्होंने कहा कि ‘महायुति’ पहले चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगा. महायुति में बीजेपी के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है. फडणवीस ने कहा कि बीजेपी पिछले चार से पांच वर्षों में बूथ स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि आरएसपी नेता महादेव जानकर को आवंटित की जाने वाली लोकसभा सीट की घोषणा चर्चा के बाद की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने उन्हें एक सीट देने का फैसला किया है.’’ महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं. 19 अप्रैल को पहले चरण में इनमें से पांच सीट के लिए मतदान होगा. पहले चरण में नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और रामटेक (एससी) सीट के लिए चुनाव होगा. इन सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है. महाराष्ट्र में NDA में भी अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है. सिर्फ बीजेपी ने ही अपनी पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: शिवसेना उद्धव गुट आज करेगी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, संजय राउत ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget