एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बीजेपी ने मिशन 45+ के लिए बनाया मास्टर प्लान, इन दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार सकती है पार्टी

Lok Sabha Election 2023: महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. खबर है कि चुनाव में बीजेपी इन दिग्गज नेताओं को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है.

Maharashtra Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है और अपनी जोरदार तैयारी शुरू कर दी है. मिशन 45 के लिए बीजेपी की मोर्चाबंदी शुरू हो गई है. यह बात सामने आई है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में मिशन 45 प्लस के लिए बड़ा कदम उठाया है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र बीजेपी में कई बड़े चेहरों को लोकसभा का टिकट दिया जाएगा.

इन्हें टिकट मिलने की संभावना
आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने मिशन 45 लॉन्च किया है. बीजेपी ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसी मिशन के लिए चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार, जलगांव के रावेर से गिरीश महाजन, सोलापुर से राम सातपुते, ठाणे से संजय केलकर या रवींद्र चव्हाण और दक्षिण मुंबई से राहुल नार्वेकर को टिकट मिलने की संभावना है. बीजेपी के सूत्रों ने एबीपी माझा को यह भी बताया कि लोकसभा की उम्मीदवारी जीतने की क्षमता पर आधारित होगी. 

इन सीटों पर शिवसेना का है दबदबा
केंद्रीय मंत्री महाराष्ट्र के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और उनके जरिए कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 16 विधानसभा क्षेत्रों का चयन किया है. इनमें से दस सीटों पर शिवसेना का दबदबा है. 

नये चेहरों को मौका दिये जाने की संभावना
ABP माझा के अनुसार, सूत्रों ने जानकारी दी है कि केंद्रीय नेतृत्व महाराष्ट्र में कुछ सांसदों के प्रदर्शन से नाखुश है. जेपी नड्डा और अमित शाह ने मुंबई का दौरा किया और सांसदों के प्रदर्शन की समीक्षा की. इसके बाद विश्वस्त सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुंबई में भी कुछ जगहों पर बदलाव की संभावना है. चुनाव में बीजेपी हर सांसद को पिछले पांच साल का प्रदर्शन देखकर ही टिकट देने जा रही है. कुछ दिनों में नामों पर चर्चा होगी और सूची की घोषणा कर दी जायेगी. 

किन सीटों पर बीजेपी का फोकस?
बीजेपी ने बुलढाणा, चंद्रपुर, हिंगोली, औरंगाबाद, पालघर, कल्याण, दक्षिण मध्य मुंबई, दक्षिण मुंबई, रायगढ़, बारामती, शिरूर, शिरडी, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकनंगले निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. बीजेपी बारामती, मावल, सोलापुर , कोल्हापुर, सतारा सीटों पर अपनी ताकत झोंकने जा रही है. इसमें 18 विधानसभा क्षेत्रों पर बीजेपी खास ध्यान देने जा रही है.

लोकसभा मिशन 45 के लिए बीजेपी उम्मीदवार कौन?  
बीजेपी ने इस मिशन के लिए 12 प्रमुख नेताओं का चयन किया है. गणित यह है कि प्रत्येक नेता के पास दो लोकसभा क्षेत्र हैं. आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े प्रमुख नेता हैं. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: राहुल नार्वेकर ने क्या इस वजह से रद्द किया अपना विदेश दौरा, उद्धव गुट ने की थी आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget