एक्सप्लोरर

लालबाग महागणपति जुलूस में बिना इजाजत उड़ाए जा रहे ड्रोन, 5 लोगों पर केस दर्ज

Lalbaug Maha Ganpati Juloos: मुंबई के लालबाग में महागणपति जुलूस के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कालाचौकी पुलिस ने पांच युवकों पर मामला दर्ज किया और तीन ड्रोन जब्त किए.

मुंबई के लालबाग इलाके में महागणपति आगमन जुलूस के दौरान बिना किसी अधिकृत अनुमति के ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है. इस मामले में कालाचौकी पुलिस ने पांच युवकों पर मामला दर्ज करते हुए तीन ड्रोन ज़ब्त कर लिए हैं.

यह घटना रिजॉयस होटल के पास घटी, जहां आकाश में उड़ते ड्रोन पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस उपनिरीक्षक धनंजय व्यवहारे ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन जब्त किए.

आरोपियों को हिरासत में लेकर जारी किया गया नोटिस
पुलिस जांच में सामने आया कि जिन युवकों ने ड्रोन उड़ाए थे, उनकी पहचान दीपेश जयंत राठौड़, जय मनीष राठौड़, ओंकार उमेश तटकरे, संजोग संतोष कोलिस्ते और यश दीपक कदम के रूप में हुई है. सभी को हिरासत में लेकर नोटिस जारी कर दिए गए हैं.

जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाए गए ड्रोन 
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महागणपति जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन पुलिस आयुक्त द्वारा 3 जुलाई को जारी आदेश के तहत किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडर, माइक्रोलाइट विमान और एयर बैलून उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध लागू है.

पुलिस ने जब्त कर लिए ड्रोन
कालाचौकी पुलिस ने तीनों ड्रोन को पंचनामा कर ज़ब्त कर लिया है. पुलिस ने कहा, "बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई तय है. त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सभी को नियमों का पालन करना अनिवार्य है. सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा."

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आयोजन या समारोह में भाग लेने से पहले नियम और दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी लें और उसका पालन करें, ताकि त्योहार उल्लास के साथ और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव? 15 डिब्बों वाली ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या! जानें- पूरी डिटेल

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget