एक्सप्लोरर

आतंकवादियों से लोहा लेते कुलगाम में अकोला का जवान शहीद, कल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Akola Jawan Martyr in Kulgam: कुलगाम में कल सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें अकोला का जवान शहीद हो गया.

Akola News Today: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान प्रभाकर जंजाल का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के अकोला जिला स्थित उनके गांव में आठ जुलाई को होगा. जिले के एक अधिकारी ने रविवार (7 जुलाई) को यह जानकारी दी.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार (6 जुलाई) को दो स्थानों पर मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हुए. कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सेना के जवानों के साथ झड़प में जंजाल (26) शहीद हो गए.

शहीद के गांव में शोक की लहर
अकोला के तहसीलदार ने बताया कि सोमवार (8 जुलाई) को शहीद प्रभाकर जंजाल के पैतृक गांव मोरगांव भाकरे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. उन्होंने बताया कि उनके शहीद होने की खबर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे शहीद प्रभाकर
अधिकारी ने बताया कि प्रभाकर जंजाल 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और 2020 से वह द्वितीय महार रेजीमेंट में थे. उन्होंने बताया कि वह पहले मणिपुर में तैनात थे.

प्रभाकर जंजाल का अभी चार माह पहले ही कुलगाम जिले में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (विशेष दस्ते) का हिस्सा थे. अधिकारी ने बताया कि शहीद प्रभाकर जंजाल ने कुछ महीने पहले ही विवाह किया था.

सर्चिंग के दौरान आतंकवादियों ने चलाई गोली
बता दें, कल शनिवार को कुलगाम जिले में सेना को दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसकी सूचना मिलते ही सेना ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. 

इसी तरह अन्य मुठभेड़ कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़. इसकी जानकारी कलकश्मीर जोन पुलिस ने साझा किया था. फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अकोला के रहने वाले प्रभाकर जंजाल शहीद हो गए.

ये भी पढ़ें: Nanded News: नांदेड़ में ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर समेत तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
नालासोपारा: कॉलेज प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, POCSO में केस
नालासोपारा: कॉलेज प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, POCSO में केस
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget