एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: महाराष्ट्र के बुलढाणा में गम में बदली खुशियां, दही हांडी कार्यक्रम के दौरान बालकनी गिरने से बच्ची की मौत

Krishna Janmashtami 2023: महाराष्ट्र के बुलढाणा में दही हांड़ी उत्सव के दौरान एक बड़ा बड़ा हादसा हो गया. घर की बालकनी गिरने से नौ वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई है.

Happy Janmashtami 2023: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में गुरूवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दही हांडी कार्यक्रम देख रहे लोगों की भीड़ पर एक घर की बालकनी गिरने से नौ वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना देउलगांव राजा कस्बे के मानसिंहपुरा इलाके में रात करीब आठ बजे हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिस रस्सी से दही हांडी लटकाई गई थी उसका एक सिरा बालकनी से जुड़ा हुआ था.

उन्होंने कहा कि रस्सी टूट गई और पूरी बालकनी नीचे दर्शकों पर आ गिरी. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 124 ‘गोविंदा' घायल हो गए जबकि पड़ोसी ठाणे शहर में 17 गोविंदा घायल हुए हैं. उत्सव के दौरान, गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही से भरी मटकी' को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं.

शहर भर में प्रतियोगिताएं आयोजित
सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक मनाया गया. शहर भर में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया जाता है. मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है.

दही हांडी उत्सव के दौरान कितने गोविंदाओं को चोट आईं?
एक अधिकारी ने बताया, “मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 107 गोविंदाओं को चोट आईं. इनमें से 14 को बीएमसी संचालित और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि 62 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. अन्य 31 प्रतिभागियों का इलाज सरकारी और नगर निगम अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) में किया गया.”

इस बीच, ठाणे शहर में दही हांडी कार्यक्रमों के दौरान जोगेश्वरी की दो नाबालिग लड़कियों और एक 34 वर्षीय महिला सहित 17 गोविंदा घायल हो गए और उन्हें अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया. नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ठाणे में गोविंदा मंडली के दो सदस्यों ने बृहस्पतिवार को इमारत में आग लगने के बाद एक मुस्लिम महिला और उसकी बेटी को उनके दूसरे मंजिल के फ्लैट से सुरक्षित निकाल लिया. स्थानीय अग्निशमन अधिकारी जगदीश पाटिल ने कहा कि यह घटना यहां पास में मीरा-भयंदर क्षेत्र के चंद्रेश इलाके में हुई.

पाटिल ने क्या कहा? 
उन्होंने बताया कि आग इमारत के मीटर रूम में लगी और दोनों महिलाएं अपने फ्लैट में फंसी रहीं क्योंकि हर जगह धुआं था. गोविंदा मंडली के दो सदस्य मोटरसाइकिल पर दही-हांडी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने इमारत के बाहर भीड़ देखी. पाटिल ने कहा, दोनों तुरंत इमारत की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और खिड़की की ग्रिल काटकर दोनों महिलाओं को बचा लिया. उन्होंने कहा कि वे तुरंत वहां से चले गए और उनके नाम ज्ञात नहीं हैं. पाटिल ने कहा कि दमकल विभाग की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

ये भी पढे़ं: Dahi Handi 2023: भिवंडी में 'गोविंदा' की दो टीमों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने फोड़ी हांडी, मिला ये इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget