एक्सप्लोरर

Kolhapur Murder: मां का कत्ल कर निकाला दिल, दिमाग, लिवर और किडनी, नमक-मिर्च लगाकर खा गया बेटा

Kolhapur Murder Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मां की हत्या कर उसके शरीर के अंगों को पकाकर खाने वाले बेटे की फांसी की सजा को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा कि अपराधी के सुधरने की कोई संभावना नहीं है.

Maharashtra News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मां की हत्या करने वाले दरिंदे बेटे की मौत की सजा को बरकरार रखा है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर 2017 में हुए इस हत्याकांड में आरोपी बेटे ने शराब के पैसे देने से इंकार करने पर मां की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शरीर के अंग निकालकर नमक-मिर्च लगाकर खा गया था.

28 अगस्त 2017 को कोल्हापुर के माकडवाला वसाहत इलाके में एक बेटा अपनी 63 साल की मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था, मां उसे शराब पीने से मना कर रही थी और पैसे नहीं दे रही थी, जिससे गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद भी उसकी बेरहमी नही रुकी और धारदार हथियार से अपनी मां के टुकड़े-टुकड़े करने शुरू कर दिए, उसके शरीर के अंदरूनी अंग खींच कर बाहर निकाले, उसने पहले दिमाग निकाला, फिर चाकू से दिल निकाल लिया,  इसके बाद एक-एक कर उसका लिवर, किडनी और आंत बाहर निकाले. 

हाई कोर्ट माना 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस' 
आरोपी बेटे ने अपनी मां के दिल, दिमाग, लिवर और किडनी को कढ़ाई में डालकर नमक-मिर्च के साथ खाना शुरू कर दिया. यह देखकर पड़ोसियों का दिल भी दहल गया. उन्होंने फोन कर पुलिस को बुलाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

उस दरिंदे बेटे का नाम सुनील कुचकोरवी है. उसने अपनी मां यल्लामा रामा कुचकोरवी की निर्ममता पूर्वक हत्या की थी. साल 2021 में स्थानीय अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई. इसके खिलाफ उसने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. करीब तीन साल की सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1 अक्टूबर को कोल्हापुर की अदालत के फैसले को बरकरार रखा है. हाई कोर्ट ने इसे 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस' माना है.

‘आरोपी में नरभक्षण की प्रवृत्ति है’
जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि वो दोषी सुनील कुचकोरवी की मौत की सजा की पुष्टि कर रही है. कोर्ट का मानना है कि अपराधी के सुधरने की कोई संभावना नहीं है. यह नरभक्षण का मामला है. उसने न केवल अपनी मां की हत्या की बल्कि वो उसके शरीर के अंगों को पकाकर खाने लगा था. अपराधी सुनील कुचकोरवी में सुधार की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि उसमें नरभक्षण की प्रवृत्ति है. यदि उसे आजीवन कारावास दिया जाता है तो वो जेल में भी यही प्रविति रखेगा.

यह भी पढ़ें: Pune Helicopter Crash: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत, पुलिस और मेडिकल टीम रवाना

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget