एक्सप्लोरर

Kolhapur Clash: महाराष्ट्र के कोल्हापुर झड़प मामले में 4 FIR दर्ज, 21 लोग गिरफ्तार, नियंत्रण में स्थिति

Kolhapur Clash News: कोल्हापुर के एडिशनल एसपी निकेश खतमोड़े पाटिल ने कहा कि मामले की जांच जारी है. सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है. कई सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र रखी जा रही है.

Kolhapur Clash Update: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो समुदायों के बीच भयंकर झड़प और बवाल के मामले में FIR दर्ज की गई है. विशालगढ़ किला अतिक्रमण मुद्दे पर कोल्हापुर के एडिशनल एसपी निकेश ख़तमोड़े पाटिल ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि अब तक इस मामले में 4 FIR दर्ज हुई है. वहीं, इस मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बवाल के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है.

कोल्हापुर के एडिशनल एसपी निकेश ख़तमोड़े पाटिल ने कहा, ''मामले की जांच जारी है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है. कई सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र रखी जा रही है.''

क्या संभाजी राजे छत्रपति के खिलाफ दर्ज हुई FIR?

उन्होंने आगे कहा, ''सरकारी आदमी के काम में बाधा डालना, डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी, हाउस ट्रेस पास इन अपराधों के तहत अलग अलग धाराओं में FIR दर्ज की गई है. संभाजी राजे छत्रपति के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है या नहीं? इस सवाल का जवाब देने से एडिशनल एसपी निकेश ख़तमोड़े पाटिल बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि विशालगढ़ किले पर स्थिति अभी नियंत्रण में है.''

संभाजी राजे छत्रपति ने क्या कहा?

संभाजी राजे छत्रपति ने कहा, ''कल विशालगढ़ किले पर जो हिंसा हुई, उसका मैं समर्थन नही करता हूं लेकिन मैं सभी से पूछना चाहता हूं कि ये हिंसा क्यों हुई? हिंसा करने की नौबत क्यों आई? मैंने पहले ही जिला प्रशासन को इस बात से अवगत कराया था कि अगर विशालगढ़ किले पर अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जाता गया तो स्थिति बिगड़ सकती है. फिर भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम से मेरी मीटिंग नहीं हुई.

उन्होंने आगे कहा, ''विशालगढ़ किले पर जो कुछ भी हुआ इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है. मैं पुलिस स्टेशन में आया था ये पता करने के लिए की क्या इस मामले में मेरे ऊपर भी FIR दर्ज किया गया है कि नही. 2 घंटे पुलिस स्टेशन में बैठने के बाद भी मुझे मेरे सवाल का जवाब नहीं मिला. 

उन्होंने ये भी कहा, ''विशालगढ़ किले पर जो हिंसा हुई है, उसे लोग जातीय रंग दे रहे हैं. ऐसा कहना बिल्कुल गलत है. मैं विशालगढ़ किले पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हूं. किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं हूं. विशालगढ़ किले पर पहला अतिक्रमण हिंदुओं की तरफ से किया गया है.''

ये भी पढ़ें:

Puja Khedkar Controversy: विशेषज्ञ समिति के गठन पर बोलीं ट्रेनी IAS पूजा खेडकर, 'जो भी फैसला होगा वह...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget