एक्सप्लोरर

'चुनौती बड़ी है लेकिन...', CM हेमंत सोरेन के खिलाफ BJP उम्मीदवार गमालियाल हेम्ब्रम का दावा

Jharkhand Election 2024: बीजेपी के प्रत्याशी गमालियाल हेम्ब्रोम ने कहा कि बरहेट में एक भी घर ऐसा नहीं मिलेगा, जहां की लड़कियां दूसरे राज्यों में जाकर चूल्हा-चौंका का काम नहीं कर रही हों.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. राज्य की बरहेट विधानभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होने वाला है. ये हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल है. एक तरफ यहां से जेएमएम नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खड़े हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी ने गमालियाल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाकर दांव चला है. इस बीच बीजेपी के प्रत्याशी हेम्ब्रोम ने मुख्यमंत्री पर सत्ता में आने के लिए झूठे वादे करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने जीत का भी दावा किया है.

बरहेट सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गमालियाल हेम्ब्रम ने कहा, ''चुनौती बड़ी है लेकिन चुनौती के खिलाफ बरहेट की जनता मेरे साथ खड़ी है. ये चुनाव मैं नहीं लड़ रहा हूं बल्कि इस विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है. इस विधानसभा के तहत 618 गांव है, उसमें से 10 फीसदी गांवों में भी कोई जाएगा तो अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्या से विकास के पैमाने का आंकलन कर सकते हैं."

बरहेट की जनता को धोखा दे रहे सीएम- हेम्ब्रम

हर बार राज्य के मुख्यमंत्री झूठे वादे और आश्वासन देकर बरहेट की भोली-भाली जनता को धोखा देते हैं. तीर-धनुष का जो धार्मिक छाप है, उसका उपयोग करके, यहां की सामाजिक संस्कृति और भाषा का इस्तेमाल करते हुए बार-बार वो सत्ता तक पहुंचने में सफल रहते हैं. आदिवासियों की मूल समस्या रोटी-बेटी की है. हमारी बहनें दिल्ली में चौंका बर्तन करने के लिए जा रही हैं. 

उन्होंने कहा कि बरहेट में एक भी घर ऐसा नहीं मिलेगा, जहां की लड़कियां दूसरे राज्यों में जाकर चूल्हा-चौंका का काम नहीं कर रही हों. इससे ये पता चलता है कि यहां आदिवासी किस हालात में जी रहे हैं. आदिवासियों की संख्या यहां घट रही है. 

सीता सोरेन को लेकर हेम्ब्रम ने JMM को घेरा?

सीता सोरेन के सवाल पर उन्होंने कहा, ''वो शिबू सोरेन की बहू और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं. भाभी मां के समान हैं और उस भाभी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन भी इसमें साथ रहते हैं. इनकी कथनी और करनी में जमीन और आसमान का अंतर है.

सीएम को जनता से कोई मतलब नहीं- हेम्ब्रम

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बरहेट विधानभा क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा खूब फल फूल रहा है. खनिज संपदाओं के अवैध खनन में बिचौलिए लगे हैं. जनता की गाढ़ी कमाई की हिस्सेदारी लेने के लिए सीएम साहब हेलीकॉप्टर से आते हैं और फिर चले जाते हैं. उनको जनता से कोई मतलब नहीं है. 

उधर बाबूलाल मरांडी ने आज बरहेट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ग़मालियल हेंब्रम के नामांकन जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ''बरहेट की जनता भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के विरुद्ध परिवर्तन को तैयार है.'' बता दें कि झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 13 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है. जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election: सबसे ज्यादा किसका मिल रहा है समर्थन? कल्पना सोरेन ने किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget