एक्सप्लोरर

Honor Killing: जलगांव में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने मंडप में बेटी-दामाद पर बरसाई गोलियां, लड़की ने दम तोड़ा

Jalgaon Honor Killing: महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी और दामाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. लोगों ने मिलकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.

Jalgaon Honor Killing: महाराष्ट्र के जलगांव चोपड़ा शहर के अंबेडकर नगर में हल्दी कार्यक्रम में प्रेम विवाह से नाराज एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पिता ने अपनी बेटी और दामाद पर गोली चला दी. लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोलीबारी करने वाले लड़की के पिता को भी वहां मौजूद नागरिकों ने सार्वजनिक रूप से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संबंध में दोनों के खिलाफ चोपड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

मृतका का नाम तृप्ति अविनाश वाघ, उम्र 25, निवासी मुंबई दहानुकर कॉलोनी, कोथरुड, पुणे है. उनके पति अविनाश ईश्वर वाघ (उम्र 26) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतका तृप्ति वाघ की सास प्रियंका ईश्वर वाघ (उम्र 45, निवासी पुणे) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

जिले के चोपड़ा शहर के डॉ बाबासाहेब अंबेडकर नगर में हल्दी का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम के लिए शनिवार को पुणे से अविनाश वाघ और उनका परिवार आया था. इस बात की जानकारी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी किरण अर्जुन मांगले (उम्र 55) को मिली. वे चोपड़ा आये और शनिवार को मिले. 26 अप्रैल को रात करीब 10:15 बजे उनकी बेटी तृप्ति वाघ और दामाद अविनाश वाघ को लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध गोलियां से भून दिया.

बेटी तृप्ति वाघ की मौके पर ही मौत

बेटी तृप्ति वाघ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद अविनाश पीठ और हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद नागरिक नाराज हो गए और संदिग्ध आरोपी किरण मांगले की वहां पिटाई कर दी. जैसे ही चोपड़ा शहर पुलिस को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.

तृप्ति वाघ के शव को चोपड़ा उपजिला अस्पताल में रखा गया है, जबकि उनके दामाद अविनाश वाघ और घायल किरण मांगले को इलाज के लिए जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रियंका ईश्वर वाघ की शिकायत के आधार पर संदिग्ध आरोपी किरण अर्जुन मंगले (उम्र 55) और उसके बेटे निखिल किरण मंगले (उम्र 22) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की पार्टी का एक सुर, इस मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget