एक्सप्लोरर

Mahrashtra: जलगांव में कैफे में हिंदू लड़की से बात करना बनीं सुलेमान खान के मौत की वजह! अब तक 4 गिरफ्तार

Jalgaon Mob Lynching: महाराष्ट्र के जलगांव में 20 वर्षीय सुलेमान खान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है.

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 20 साल के युवक सुलेमान खान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल ये घटना सोमवार (11 अगस्त) को जामनेर में उस समय हुई जब सुलेमान खान एक कैफे में एक लड़की से बात कर रहा था.

इस दौरान करीब 10 लोगों ने उस पर हमला किया और बाद में बस स्टैंड पर लाठियों व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. पुलिस का मानना है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था सुलेमान

अधिकारियों के अनुसार, बेटावाड़ खुर्द गांव का निवासी सुलेमान खान पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और फॉर्म भरने के लिए जामनेर गया था. वहां एक कैफे में लड़की से बातचीत के दौरान 10 लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. पीटीआई के अनुसार, हमलावरों ने उसे जबरन गांव ले जाने की कोशिश की और बस स्टैंड पर लाठियों व लोहे की रॉड से हमला किया. घटना के दौरान खान के परिवार वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी पीटा गया. घायल खान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद जामनेर में तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बल तैनात कर दिया और इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी. सोमवार (11 अगस्त) रात खान के परिजन और स्थानीय लोग जामनेर थाने के बाहर एकत्र हुए और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपहरण, दंगा और हत्या का मामला दर्ज किया है.

पुरानी दुश्मनी से हो सकता है जुड़ा- पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है. मामले के मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. अधिकारी ने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना ने न केवल मृतक के परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है, और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? बिहार में हार के बाद सामने आया PK का नया प्लान
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? सामने आया PK का नया प्लान
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री

वीडियोज

पत्नी Sunita Ahuja आहूजा संग विवाद पर Actor Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे खिलाफ बड़ी साजिश
Sunita Ahuja पर Govinda का जवाब: अपने खिलाफ साजिश की बात की खुलकर चर्चा
Bollywood News: कृति सेनन और कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर किया रिश्ता ऑफिशियल, नूपुर की शादी से वायरल हुईं तस्वीरें
Govinda का emotional बयान: ‘मैं शिकायत नहीं, बल्कि सच बताना चाहता हूं”
Harshvardhan Rane की वजह से चल गई Ek Deewane Ki Deewaniyat! | Shaad Randhawa Interview

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? बिहार में हार के बाद सामने आया PK का नया प्लान
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? सामने आया PK का नया प्लान
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
Video: पानी में दरिंदे ने किया मासूम भैंस पर हमला, जबड़ो में जकड़ी गर्दन, वीडियो देख आ जाएगा रहम
पानी में दरिंदे ने किया मासूम भैंस पर हमला, जबड़ो में जकड़ी गर्दन, वीडियो देख आ जाएगा रहम
Eggshell Calcium: सफेद-पीले के अलावा अंडे का यह हिस्सा भी होता है ताकतवर, हड्डियों को देता है भरपूर ताकत
सफेद-पीले के अलावा अंडे का यह हिस्सा भी होता है ताकतवर, हड्डियों को देता है भरपूर ताकत
Embed widget