एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बदलापुर में 24 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल, रेलवे स्टेशन पर पुलिस अभी भी मौजूद, डीजीपी ने दिया ये आश्वासन

Internet Service in Badlapur: बदलापुर यौन उत्पीड़न केस को लेकर लोग सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. शहर में अब 24 घंटे बाद इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है.

Badlapur News: बदलापुर शहर में 24 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है. हालांकि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर अभी भी पुलिस की मौजूदगी है. बदलापुर में मंगलवार को हुए आंदोलन को देखते हुए सोशल मीडिया पर संदेशों या वीडियो को वायरल होने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थी.

महाराष्ट्र की डीजीपी ने दिया ये आश्वासन
बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले के आलोक में महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला ने बुधवार को कहा कि पुलिस बल सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने को लेकर प्रतिबद्ध है.

‘एक्स’ पर डीजीपी महाराष्ट्र के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किए गए एक बयान में शुक्ला ने कहा कि बदलापुर मामले की जांच तत्परता से की जा रही है. शुक्ला ने कहा, ‘‘हम निर्दोष बच्चियों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.’’

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला
डीजीपी ने महानिरीक्षक (आईजी) स्तर की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन सहित अन्य कदमों का उल्लेख किया. डीजीपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और त्वरित सुनवाई के लिए आरोप पत्र दाखिल करने के बाद ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मामले में प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना (यूबीटी) की महिला शाखा की सदस्यों ने राज्य पुलिस मुख्यालय में डीजीपी शुक्ला से मुलाकात की और बदलापुर मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला शिक्षा अधिकारी और ग्राम पंचायत कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget