एक्सप्लोरर

Pune Building Collapse: पुणे में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 5 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Pune Building Collapse: पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया.

Pune Building Collapse:  पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की जान चली गई. पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर पुणे नगर आयुक्त ने बताया कि हादसे को लेकर एक कमेटी बनाने का आदेश दिया गया है. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि इमारत की नींव कमजोर थी. हम इस मामले तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं.

वहीं, इस मामले में पुलिस भी अपनी जांच में जुटी है. पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि पुणे पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है. साथ ही पांच मजूदोरों की मौत को लेकर तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है.  साथ ही पुलिस ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के लोग मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं.

इससे पहले पुलिस उपायुक्त रोहीदास पवार ने हादसे को लेकर बताया कि अंडरग्राउंड फ्लोर पर एक स्लैब बनाने के लिए स्टील का ढांचा बनाया गया था जिसके ढहने से यह हादसा हुआ. इसी दौरान वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.’’

वहीं पुणे के डीसीपी ने बताया कि इस हादसे में जहां 5 लोगों की जान चली गई है वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं. फिलहाल इमारत के गिरने के कारण का पता  लगाने के  लिए जांच जारी है. 

इस घचना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पुणे की एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

 

यह भी पढ़ें

Param Bir Singh: ACB के सामने पेश हुए पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, दो घंटे चली पूछताछ

Mumbai Night Curfew: मुंबई में नाइट कफ्यू को लेकर जारी हुआ ये आदेश, रेस्टोरेंट और थियेटर पर भी फैसला

Nitesh Rane: बीजेपी विधायक नितेश राणे को फिर झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget