एक्सप्लोरर

Param Bir Singh: ACB के सामने पेश हुए पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, दो घंटे चली पूछताछ

Param Bir Singh : पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के समक्ष पेश हुए और बयान दर्ज करवाए.

Param Bir Singh : पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के समक्ष पेश हुए और बयान दर्ज करवाए. परमबीर सिंह (Param Bir Singh) करीब 12 बजे एसीबी के दफ्तर पहुंचे और करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गई. इस पूछताछ को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि परमबीर सिंह मंगलवार दोपहर को वरली में स्थित एसीबी कार्यालय में जांच अधिकारी के सामने पेश हुए. उन्होंने बताया कि सिंह करीब दो घंटे तक एसीबी (ACB) कार्यालय में रहे और इस दौरान उनका बयान दर्ज किया गया तथा बाद में उन्हें जाने दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने उन्हें पहले तीन बार सम्मन भेजा, लेकिन वह विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए उसके समक्ष पेश नहीं हुए. इस बार उन्हें दो फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने यह कहते हुए एसीबी को पत्र भेजा कि उन्हें बुधवार को अदालत से संबंधित कुछ काम है तथा वह मंगलवार को उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी ने सिंह को मंगलवार को पेश होने की अनुमति दे दी और उनका बयान दर्ज कर लिया.

ACB ने पहले दो बार भेजा था समन

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसीबी दो बार परमबीर सिंह को समन कर चुकी थी. जब एसीबी ने पहली बार समन भेजा था तब परमबीर सिंह ने अपने जवाब में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल मामला पेंडिंग है जिसके चलते वे उपस्थित नहीं हो सकते. यहां बता दें कि परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर कर उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी.

वहीं, एसीबी द्वारा जारी दूसरे समन के जवाब में परमबीर सिंह के वकील ने कहा कि वह महाराष्ट्र में नहीं बल्कि चंडीगढ़ में हैं जिसके चलते वे पेश नहीं हो सकते. साथ ही इसमें कोरोना की तीसरी लहर का भी हवाला देते हुए उन्होंने एसीबी के समक्ष पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था. बता दें कि एसीबी पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा दर्ज करायी शिकायत पर सिंह के खिलाफ जांच कर रही है. डांगे ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें

BMC Budget 2022: कल पेश होगा बीएमसी का बजट, मुंबई मेयर बोलीं 'शिवसेना नहीं सुनाएगी जुमले'

Mumbai Night Curfew: मुंबई में नाइट कफ्यू को लेकर जारी हुआ ये आदेश, रेस्टोरेंट और थियेटर पर भी फैसला

Nitesh Rane: बीजेपी विधायक नितेश राणे को फिर झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget