एक्सप्लोरर

Ideas of India: 'क्या 2024 में दोबारा सत्ता में आएगी बीजेपी या विपक्ष के पास है मौका?' सवाल पर क्या बोली प्रियंका चतुर्वेदी

Ideas of India Summit 2023: प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप देश को और ज्यादा मजबूत करने और संगठित करने के दावे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन आज आप देश को बांट रहे हैं.

Ideas of India 2023:  एबीपी न्यूज के 'आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023' कार्यक्रम में इस सवाल पर कि क्या 2024 में दोबारा सत्ता में आएगी बीजेपी (BJP) या विपक्ष के पास मौका है? शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि ऐसा कहना बिल्कुल भी सही नहीं है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी, इसके पीछे कई कारण हैं. आज विपक्ष में हमारी पार्टी जनहित के मुद्दों को उठा रही है, हम किसानों की बात कर रहे हैं, महिलाओं की बात कर रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं और क्रोनी कैपिटलिज्म की बात कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी क्या कर रही है, भारतीय जनता पार्टी इस विषय पर बात कर रही है कि चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का कैसे इस्तेमाल किया जाये, कैसे चुनाव आयोग को झुकाया जाए, वह चाहती है कि ईडी, आईटी और सीबीआई उसी के लिए काम करे.वह विपक्ष में बंटवारा करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष एकजुट है. हम अपने बारे में बात नहीं कर रहे हैं, न ही हम केवल इस पर बात कर रहे हैं कि सत्ता में वापस कैसे आएं. हम आइडियाज ऑफ इंडिया पर बात कर रहे हैं.

'लोगों को बांटने की हो रही कोशिश'

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो वसुधैव कुटुंबकम की बात तो करते हैं लेकिन इस विचार को अपनाते नहीं है. यदि वे इस विचार को अपनाते को जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश क्यों कर रहे हैं. अमीर और गरीब में क्यों दूरी पैदा कर रहे हैं. सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को बीच नफरत फैला रहे हैं.

'जो संविधान कहता है वही मेरा आइडियाज ऑफ इंडिया'

उन्होंने कहा कि मेरा 'आइडियाज ऑफ इंडिया' वो है जो लोकतांत्रिक संस्थान और संविधान कहता है. हम उसी के लिए लड़ रहे हैं जो बाबा साहेब अंबेडकर चाहते थे. बाबा साहेब हमेशा देश में समानता चाहते थे और हम वही कर रहे हैं. जबकि बीजेपी इन सभी संस्थानों को कमजोर करने में लगी हुई है.

'लेकिन अब इन दावों पर चुप हैं'

आज जिस राज्य में भी चुनाव होते हैं वे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि ये कांग्रेस ने किया वो कांग्रेस ने किया, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि आप देश में बदलाव की बात कहकर सत्ता में आए थे. आप देश को आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत करने, जीवंत करने, और संगठिक करने के दावे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन आप अपने इस सभी दावों पर चुप हैं.  इसलिए हम बीजेपी के खिलाफ लगातार अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, क्योंकि हम जानते हैं कि यह लड़ाई अच्छी है. 

'2024 में बीजेपी सत्ता में नहीं लौटेगी'

उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 2024 में बीजेपी सत्ता में नहीं लौटेगी क्योंकि आज देश का विपक्ष देश की जनता की बात करता है. विपक्ष किसानों की, युवाओं की आवाज उठा रहा है. हम महंगाई की बात कर रहे हैं, हम बेरोजगारी की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ बीजेपी केवल दूसरे राज्यों में सरकारों को गिरा रही है. बीजेपी केंद्रियों एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Ideas of India: 2000 करोड़ में 'शिवसेना' खरीदने वाले आरोप पर CM शिंदे ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget