एक्सप्लोरर

पुणे के अस्पताल में वेंटीलेटर पर 17 मरीज़, गुलियन-बैरे सिंड्रोम ने महाराष्ट्र में बढ़ाई चिंता

Pune News: महाराष्ट्र में जीबीएस संक्रमण बीमारी से एक मौत की खबर है. वहीं, पुणे के अस्पताल में जीबीएस से संक्रमित 17 मरीज़  वेंटीलेटर पर जिंगदी की जंग लड़ रहे हैं. 

Pune News: पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम नाम के दुर्लभ बीमारी के मामले सामने आने से महाराष्ट्र के पुणे रीजन में हड़कंप मचा है. जीबीएस यानी गिलियन-बैरे सिंड्रोम के मामले पुणे रीजन में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कुल मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है जबकि 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. 

सोलापुर नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी केमुताबिक 40 वर्षीय व्यक्ति पुणे में जीबीएस से संक्रमित था जिसकी कल मौत हो गई . पीड़ित पुणे में संक्रमित हुआ और बाद में वह सोलापुर पहुंचा था. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सोलापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान एक मरीज की मौत

मरीज को सर्दी, खांसी और सांस लेने में दिक्कत के कारण 18 जनवरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में मरीज़ को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें सामान्य कमरे में ले जाया गया. लेकिन कल अचानक सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई. 

पुणे में मरीज के जीबीएस से संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा मरीज का विसरा भी आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा. इस मरीज की मौत के सही कारण के बारे में प्रारंभिक जानकारी पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी.

101 मरीजों में से 17 वेंटिलेटर पर

विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 101 मरीजों में से 17 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. इनमें 68 पुरुष और 33 महिलाएं हैं. इनमें से 81 मरीज पुणे नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से, 14 पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से और शेष 6 अन्य जिलों से हैं. हालांकि, नगर निगम प्रशासन ने लोगों से जीबीएस के बारे में अफवाह न फैलाने और घबराने की अपील नहीं की है.

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की डायरी में मोहित कंबोज का जिक्र, संजय राउत बोले- 'फडणवीस को कंधे पर लेकर नाच रहे थे'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget