एक्सप्लोरर

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में बड़ा खुलासा, निलंबित IPS कैसर खालिद के खिलाफ मिले सबूत, अब ACB करेगी जांच

Ghatkopar Hoarding Accident: घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद ख़ालिद को पिछले महीने डीजीपी के कार्यालय की एक रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया था.

Ghatkopar Hoarding Case: मुंबई के घाटकोपर में कुछ समय पहले होर्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद विवादों में आए निलंबित आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद की मुसीबत और बढ़ सकती है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने खालिद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि मुंबई अंधेरी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को खालिद के खिलाफ एक शिकायत पिछले महीने की थी. ख़ालिद पर रेलवे की ज़मीन पर होर्डिंग लगाने की अनुमति देने के संबंध में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने ख़ालिद को 30 लाख रुपये नकद और 8000 USD उनकी USA यात्रा के लिए दिए थे. यह शिकायत 7 मई 2024 को डीजीपी रश्मि शुक्ला को भेजी गई थी. 

लापरवाही के चलते हुआ था होर्डिंग हादसा
आपको बता दें कि घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद ख़ालिद को पिछले महीने डीजीपी के कार्यालय की एक रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में घाटकोपर होर्डिंग मामले में गंभीर अनियमितताओं को हाइलाइट किया गया था.

महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ACB खालिद के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है. 

पैसे के बदले होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट देने की बात
साकीनाका में रहने वाले एक निजी व्यक्ति द्वारा डीजीपी कार्यालय में दायर शिकायत के अनुसार, ख़ालिद पर रेलवे कमिश्नर के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिकायतकर्ता से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. शिकायतकर्ता का दावा है कि खालिद ने दादर तिलक ब्रिज, दादर रेलवे पुलिस कॉलोनी, या घाटकोपर में रेलवे परिसर में होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट देने का आश्वासन दिया और पैसे लिए.

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि 10 लाख रुपये खालिद के घर पर पहुंचाए गए, जबकि 20 लाख रुपये कैश अर्शद खान को शिवाजी नगर में सौंपे गए, जो कथित रूप से ख़ालिद के करीबी सहयोगी और उनकी पत्नी की कंपनी में डायरेक्टर हैं.

शिकायतकर्ता ने व्हॉट्एप चैट भी दिए
शिकायत में ख़ालिद को दिए गए पैसे और तारीखों के साथ-साथ USA यात्रा और ख़ालिद की खरीदारी के लिए 6000 USD दिए गए. साथ ही USA में ख़ालिद के परिवार के सदस्य के खाते में 2000 USD ट्रांसफर करने का भी दावा किया है. शिकायतकर्ता ने अपनी चार पन्नों की शिकायत के साथ-साथ व्हाट्सएप चैट्स भी अटैच किया है.

यह भी पढ़ें: मुंबई हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी के पिता समेत दो गिरफ्तार, महिला की हुई थी मौत

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget