एक्सप्लोरर

Ganesh Utsav: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान जुहू बीच पर आकाशीय बिजली की चपेट में आया नाबालिग, अस्पताल में मौत

Ganesh Utsav 2023: मुंबई में गुरुवार को हजारों गणेश प्रतिमाओं का विभिन्न समुद्री तटों और तालाबों में किया गया. इनमें पूजा पंडालों में बिठाई गईं प्रतिमाएं और घरों में बिठाई गईं प्रतिमाएं थीं.

Mumbai News: मुंबई में गुरुवार को गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) को विदा किया जा रहा है. इस बीच मुंबई के जुहू (Juhu) बीच में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. विसर्जन के के दौरान जुहू तट पर बिजली गिरी जिसकी चपेट में एक वॉलंटीयर (16 साल) आ गया. जिसके बाद उसको कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग की मौत इलाज से पहले ही हो गई थी. बता दें कि गुरुवार को मुंबई के पश्चिम उपनगर इलाके में भारी बारिश हुई है. वहीं, इसे देखते हुए  मुंबई पुलिस और बीएमसी के कर्मचारियों ने लोगों से जुहू बीच पर समंदर के करीब न जाने की अपील की है. 

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि हसन युसूफ शेख नाम के नाबालिग को विसर्जन के दौरान जुहू में समुद्र से बचाया गया और कूपर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बीएमसी अधिकारी ने बताया कि शाम तक पूरे महानगर में विसर्जन के दौरान कोई और अप्रिय घटना नहीं हुई है.

हजारों प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
10 दिवसीय उत्सव का समापना अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गुरुवार को हो गया. मुंबई के विभि्न पूजा पंडालों से भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए जुलूस निकाला गया. बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 6 बजे तक 7,950 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जिनमें 7,513 घरेलू प्रतिमाएं, 329 सार्वजनिक प्रतिमाएं और 108 देवी गौरी की मूर्तियां शामिल थीं. बताया जा रहा है कि 7,950 में से 2,199 प्रतिमाओं को बीएमसी द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया. वहीं, अधिकारी ने बताया कि 2,199  में से 2,096 घरेलू प्रतिमाएं थीं, जबकि 63 सार्वजनिक और 40 देवी गौरी की मूर्तियां थीं.

लालबागचा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
उधर, सुबह से ही बप्पा की एक झलक पाने के लिए शहर भर में अलग-अलग जगह पर भारी भीड़ जमा हो गई. 10 दिवसीय उत्सव के दौरान सबसे अधिक संख्या में भक्तों को आकर्षित करने वाले प्रसिद्ध लालबागचा राजा की प्रतिमा का जुलूस सुबह लगभग 11.30 बजे शुरू हुआ. उनकी एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के दोनों ओर इंतजार करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: विधानसभा स्पीकर ने तय की तारीख, शिवसेना MLAs की अयोग्यता याचिका पर जानें कब से शुरू होगी जिरह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget