एक्सप्लोरर

बेटे के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे शिंदे गुट के नेता गजानन कीर्तिकर? कहा- 'राज धर्म...'

Mumbai North West seat: मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर बेटा और पिता आमने-सामने आ चुके हैं. गजानन कीर्तिकर ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे.

Gajanan Kirtikar Statement: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर तमाम नेताओं ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. इस बीच मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर सांसद गजानन कीर्तिकर ने अपने बेटे अमोल के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है. 

मुंबई उत्तर पश्चिम शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि "वह 'राज धर्म' का पालन करेंगे और अपने बेटे अमोल के खिलाफ प्रचार करेंगे." अमोल को उद्धव गुट की शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में खड़ा किया है.

गजानन कीर्तिकर को लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं मिला है. वो दो बार के सांसद रह चुके हैं. उन्होंने फैसला किया है कि वह रवींद्र वायकर के पक्ष में वोट मांगेंगे. वायकर को एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मैदान में उतारा है.

वायकर जिस दिन अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे उस दिन गजानन कीर्तिकर भी साथ में मौजूद थे. रविन्द्र वायकर भी इससे पहले उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी थे. हाल ही में उन्होंने शिंदे गुट में एंट्री ली है.

कीर्तिकर ने पीटीआई को बताया, "मैं धर्म संकट में हूं. लेकिन मैं राज धर्म का पालन करूंगा क्योंकि मैं मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली सेना से हूं. मैं वायकर के लिए प्रचार करना शुरू करूंगा, कीर्तिकर चार बार विधायक रहे हैं और कई दशक पहले शिवसेना की स्थापना के समय से ही पार्टी के पदाधिकारियों में से एक हैं."

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई 2024 को मतदान होगा. मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी. इस सीट से शिवसेना ने रवींद्र वायकर को टिकट दिया है. अमोल कीर्तिकर और गजानन कीर्तिकर दोनों ही महाराष्ट्र की राजनीति में जाना-माना नाम हैं.

अमोल कीर्तिकर गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. उन्होंने चुनाव जीतने का भरोसा जताया है. उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. दूसरी ओर, गजानन कीर्तिकर एक अनुभवी शिवसेना नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से सांसद (एमपी) हैं.

ये भी पढ़ें: डीप फेक वीडियो वायरल करने वालों की खैर नहीं! अब महाराष्ट्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget