एक्सप्लोरर

12 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, CM फडणवीस बोले, 'नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है'

Gadchiroli News: सीएम फडणवीस ने कहा कि बचे हुए या तो सरेंडर कर दें या फिर उन्हें गिरफ्तार कर खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर सरेंडर करते हैं तो उनका पुनर्वास किया जाएगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार (6 जून) को कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है. बचे माओवादियों को हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हो जाना चाहिए. उन्होंने गढ़चिरौली में कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक के इनाम वाले नक्सलियों के सरेंडर से पता चलता है कि उनका इस गैरकानूनी आंदोलन पर से भरोसा उठ गया है. सीएम के सामने 12 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया.

मुख्यमंत्री की मौजूगदी में सरेंडर

राज्य के विदर्भ क्षेत्र में स्थित गढ़चिरौली देश के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में से एक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मौजूदगी में उग्रवादियों का सरेंडर उनके साथियों के लिए एक संदेश है.

'गिरफ्तार करके खत्म कर दिया जाएगा'

सीएम ने कहा कि हथियार डालने वाले लोग मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं. देश और संविधान के प्रति वफादार रहना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, 'नक्सलवाद की कमर टूट गई है. महाराष्ट्र में बहुत कम सक्रिय नक्सली बचे हैं. यह शेष विद्रोहियों के लिए संदेश है कि वे सरेंडर कर दें या कार्रवाई का सामना करें. उन्हें गिरफ्तार करके खत्म कर दिया जाएगा. यदि वे सरेंडर करते हैं तो सरकारी नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा.'

पूर्व नक्सलियों के विवाह बंधन में बंधने पर खुशी जताई

फडणवीस ने सामूहिक विवाह समारोह में 13 पूर्व नक्सलियों के विवाह बंधन में बंधने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, 'जंगलों में हथियारों के साथ संघर्ष करने के बाद वे अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू कर रहे हैं.'

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच यह टिप्पणी आई है. माओवादियों का वरिष्ठ नेता और 40 लाख रुपये का इनामी नक्सली नरसिंह चालम उर्फ ​​सुधाकर बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में मारा गया.

बसवराजू को सुरक्षबलों ने मार गिराया था

इससे पहले 21 मई को, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव और आंदोलन के अग्रणी नेता नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू (70) को राज्य के बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. पुलिस के अनुसार, इन लोगों की मौत ने माओवादी नेतृत्व को विशेष रूप से दंडकारण्य क्षेत्र में एक बड़ा झटका दिया है. यह क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget