एक्सप्लोरर

बकरीद की कुर्बानी का जिक्र कर वारिस पठान का बड़ा बयान, 'हमारे खाने-पीने से नफरत...'

Waris Pathan on Bakrid 2025: AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि हर किसी को अपनी चॉइस से खाने पीने का अधिकार है. ये संवैधानिक अधिकार है, किसी को रोक नहीं सकते.

बकरीद को लेकर बयानबाजी पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि संविधान इजाजत देता है कि सब अपना-अपना त्योहार मनाए. हमारे हिंदू भाई मनाते हैं, सिख भाई, क्रिश्चन भाई और मुसलमानों को भी अपना त्योहार मनाने का पूरा अधिकार है. हम पूरे कायदा कानून का पालन करते हैं.

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "सदियों से बकरीद मनाया जा रहा है. मुसलमानों पर फर्ज है कि वो बकरीद पर कुर्बानी करें. सरकार की गाइडलाइंस है कि आप बकरे को खरीद सकते हैं, बेच सकते हैं और कुर्बानी कर सकते हैं."

'अब कुछ लोग जो नफरत फैलाना चाहते हैं...'

इसके आगे उन्होंने कहा, "हर साल सोसाइटी के अंदर कुर्बानियां होती हैं. बीएमसी वाले आते हैं, सर्वे करते हैं, परमिशन देते हैं, उसके बाद कुर्बानी होती है. यहां पर काफी सोसाइटी में बीएमसी ने परमिशन दे दी...अब कुछ लोग जो नफरत फैलाना चाहते हैं, वो जाते हैं बीएमसी के कर्मचारियों के पास, उनको बोला जाता है कि तू ऑर्डर वापस ले. दबाव बनाते हैं और ऑर्डर वापस ले लेते हैं."

'अब बकरा लेकर आदमी कहां जाएगा'

AIMIM नेता ने आगे कहा, "क्या ये धांधली नहीं है? हम जब फोन करते हैं तो बोलते हैं कि ऊपर से दबाव है. अब बताइए बकरा लेकर वो कहां जाएगा? उसको तो आपने इजाजत दिया था, वो बकरा लेकर आया था, अब वो आदमी कहां जाएगा? कहीं न कहीं सरकार को इस पर उचित कदम उठाना चाहिए."

'जीव हत्या और बकवास...'

वारिस पठान ने ये भी कहा, "ये हर साल देखा जाता है कि जब ईद का त्योहार आने वाला होता है उसके 8-10 दिन पहले कुछ नफरती लोग जाग उठते हैं. जीव हत्या और बकवास लेकर आ जाते हैं...वर्चुअल कुर्बानी कैसे कर सकते हैं?...हमारे खाने पीने से नफरत, हिजाब से नफरत, वक्फ की जमीन हड़पने की बात होती है. अब तो परमिशन देकर मुकड़ जाते हैं." 

'कल कहेंगे कि चिकन मत खाओ'

इसके आगे उन्होंने कहा, "आज ये लोग बोल रहे हैं कि बकरे की कुर्बानी मत करो, कल बोलेंगे कि चिकन मत खाओ, परसों बोलेंगे कि मछली मत खाओ. नितेश राणे जो नफरत फैला रहा है वो तो फिशरीज एंड पोर्ट्स का मिनिस्टर है तो क्या सरकार इस डिपार्टमेंट को बंद कर देगी? नहीं न तो फिर हर इंसान को खाने पीने का अधिकार है. ये संवैधानिक अधिकार है आप उसको नहीं रो सकते."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget