एक्सप्लोरर

Maharashtra Accident: नासिक में स्टेशन के पास बड़ा हादसा, टॉवर वैगन की चपेट में आने से चार ट्रैकमैन की मौत

Maharashtra News: नासिक में दुर्घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना मध्य रेलवे के लासलगांव और उगांव स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5.45 बजे हुई.

Accident In Nashik: महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार ट्रैकमैन की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यहां एक टावर वैगन की चपेट में आने से रेलवे के चार ट्रैकमैन की मौत हो गई. इसे लेकर रेल कर्मचारियों ने नाराजगी देखने को मिली. उन्होंने इसके खिलाफ विरोध भी जताया. हादसे की जानकारी अधिकारियों ने दी. टावर वैगन का उपयोग विद्युतीकृत खंडों में ओवरहेड उपकरण के रखरखाव के लिए किया जाता है. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मध्य रेलवे के लासलगांव और उगांव स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5.45 बजे हुई.

जानें कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रैकमैन काम कर रहे थे, तभी वे गलत ओर से आये टॉवर वैगन की चपेट में आ गए. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लासलगांव पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि वैगन चालक को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने कहा कि चारों कर्मचारियों को लासलगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संतोष भाऊराव केदारे (38), दिनेश सहदू दराडे (35), कृष्ण आत्माराम अहिरे (40) और संतोष सुखदेव शिरसाठ (38) के रूप में की गई है.

रेल कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

हादसे में चार लोगों के ट्रैकमैन की मौत के बाद रेल कर्मचारियों ने नाराजगी देखने को मिली. गुस्साए कर्मचारियों ने अधिकारियों के रैवये पर नाराजगी जाहिर की. बाद में नाराज रेल कर्मचारियों ने लासलगांव रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने दावा किया कि दुर्घटना के तीन घंटे बाद भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने मनमाड-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदावरी एक्सप्रेस को करीब 10 मिनट तक रोके रखा.

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: 'बाल ठाकरे की वजह से नरेंद्र मोदी बने प्रधानमंत्री', जानिए- उद्वव ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget