एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार को लगा बड़ा झटका! इस बड़े नेता ने थामा अजीत पवार का हाथ, NCP में हुए शामिल

Maharashtra News: पूर्व विधायक राहुल मोटे ने अजीत पवार की अगुवाई वाली NCP का दामन थाम लिया है. इस मौके पर अजीत पवार ने समावेशी राजनीति और अनुशासन पर विशेष जोर दिया.

महाराष्ट्र में आगामी चुनाव से पहले कुछ बड़े बदलाव सामने आ रहे हैं. मंगलवार (5 अगस्त) को पूर्व विधायक राहुल मोटे ने अजीत पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए. 

मोटे पहले शरद पवार के गुट NCP (एसपी) से जुड़े हुए थे और वे भुम-पारंडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस मौके पर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने उन्हें पार्टी में शामिल कर स्वागत किया और पार्टी विस्तार की नई दिशा की घोषणा की.

हमें जाति, धर्म या पंथ से ऊपर सोचना होगा- अजीत पवार 

इस अवसर पर अजीत पवार ने समावेशी राजनीति की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा, "हमें जाति, धर्म या पंथ से ऊपर उठकर सोचना होगा, जैसा छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने स्वराज्य की स्थापना के समय किया था." 

उन्होंने बताया कि पार्टी की नींव वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में रखी गई थी और अब इसे और मज़बूत करने के लिए जमीनी स्तर पर नई नेतृत्व क्षमता की जरूरत है। 26 वर्षों के इस सफर को नई ऊर्जा देने के लिए पार्टी में नए कार्यकर्ताओं का आना स्वागतयोग्य कदम बताया गया. बता दें कि एनसीपी की स्थापना उनके चाचा शरद पवार ने 10 जून 1999 में की थी- जिनसे अजित पवार 2023 में अलग हो गए थे. 

गलत बयान और सोशल मीडिया पर बोले अजित पवार

अजीत पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करने की सख्त सलाह दी. उन्होंने कहा, "आज सोशल मीडिया बहुत शक्तिशाली माध्यम बन चुका है. एक भी गलत बयान पूरे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सार्वजनिक मंचों पर सोच-समझकर बोलना जरूरी है." उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी पर फोकस करने को कहा और स्पष्ट किया कि विकास का काम विपक्ष में बैठकर नहीं, सत्ता में रहकर ही किया जा सकता है.

कई जिलों के नेता हुए शामिल

राहुल मोटे के अलावा धाराशिव, अहिल्यानगर और अकोला जिलों से भी कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी इस अवसर पर अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हुए. इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर संगठित करने में नई ताकत मिलने की उम्मीद है. अजीत पवार ने कहा कि यह केवल सदस्यता नहीं, बल्कि संगठन की रीढ़ को मज़बूत करने की दिशा में एक कदम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget