एक्सप्लोरर

Pune News: पुणे में खाना खाने के बाद 50 छात्रों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Pune Food Poisiniing: पुणे में फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद 50 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात खाना खाने के बाद कई छात्रों की तबियत बिगड़ गई थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निजी कोचिंग संस्थान के 50 से अधिक छात्रों को फूड पॉइजनिंग से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के खेड़ तालुका में निजी कोचिंग संस्थान ने 500 से अधिक छात्रों को बोर्डिंग की सुविधा प्रदान की है. यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग प्रदान करता है. कोचिंग संस्थान में शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद 50 से अधिक छात्रों ने अगले दिन पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे फूड पॉइजनिंग के लक्षणों की शिकायत की.

पुणे ग्रामीण पुलिस के खेड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजकुमार केंद्रे ने कहा, "कोचिंग सेंटर जेईई और एनईईटी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है. यहां 500 से अधिक छात्र शिक्षा लेते हैं. कल रात के खाने के बाद, कुछ छात्रों ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत शुरू कर दी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. कुछ प्राथमिक जांच और उपचार के बाद, पुलिस ने फूड पॉइजनिंग का कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी है, भोजन के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं.''

अधिकारी ने बताया कि छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की घटना की जांच शुरू कर दी है और भोजन के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं. कुछ छात्रों को कुछ समय के लिए गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया क्योंकि उन्हें अधिक पीड़ा हो रही थी। लेकिन उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें सामान्य विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Exclusive: अजित पवार ने चाचा शरद पवार को लेकर किए बड़े खुलासे, '2014, 2017 और 2019 में बीजेपी के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget