एक्सप्लोरर

Exclusive: अजित पवार ने चाचा शरद पवार को लेकर किए बड़े खुलासे, '2014, 2017 और 2019 में बीजेपी के साथ...'

Ajit Pawar Exclusive Interview: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने सुप्रिया सुले को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

Ajit Pawar Interview: महाराष्ट्र में एनसीपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार ने चाचा शरद पवार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि शरद पवार 2014, 2017 और 2019 में कई बार बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार थे. विदर्भ में हुई कम वोटिंग को लेकर अजित पवार ने कहा, विदर्भ में धुप की वजह से काफी कम वोटिंग हुई है. हमने लोगों से अपील की है कि आप छुट्टी मनाएं पर वोटिंग करने के लिए जरुर आयें.

'पवार Vs पवार यह लड़ाई महाराष्ट्र को शोभा देती है?
इस सवाल का जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा, महाराष्ट्र के संविधान के हिसाब से यह चल रहा है. आप बार-बार फैमिली का चुनाव ना करें. यह नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए चुनाव है. बीजेपी और शिवसेना दोनों दोस्त रहे हैं, और दो बार उन्होंने सत्ता भी बनाई है.

2014 में भी बीजेपी के साथ फैसला हुआ था, तभी प्रफुल्ल पटेल ने बीजेपी के साथ बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया था. फिर 2014 में बीजेपी और ठाकरे की सरकार बन गयी थी. हमारे वरिष्ठ का निर्णय था इसलिए हम चुप बैठ गये.

फिर 2017 में पवार साहब ने कही मीटिंग कर ली. उस समय बीजेपी और राष्ट्रवादी ने एकसाथ आने के लिए प्रस्ताव दिया था, और यह दिल्ली में हुई मीटिंग में तय हुआ था. शिवसेना को बाहर निकालकर बीजेपी और राष्ट्रवादी की सरकार बनाने की कोशीश की गयी थी. पर बीजेपी ठाकरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी.

2019 में फिर बीजेपी के साथ जाने का तय हुआ, फिर बाद में निर्णय बदल दिया और महाविकास अघाड़ी की स्थापना करके सत्ता में आए.

पवार ऐसी भूमिका क्यों बदल रहे हैं?
अजित पवार ने जवाब दिया कि यह उन्होंने क्यों किया इसके बारे में मेरी तरफ से नो कमेंट. 

बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ प्रचार करते हुए दुख होता है? 
अजित पवार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव के वक्त इमोशनल रहकर नहीं चलती. यह पहली बार नहीं हुआ है. 1961 में बाय इलेक्शन के वक्त ऐसी धटना हुई है. हमारे बड़े चाचा के खिलाफ एक चाचा ने प्रचार किया था.

देवेंद्र फडणवीस से शपथ लेने पर क्या बोले अजित पवार?
देवेंद्र फडणवीस के साथ शपथ लेने के बाद आप सुप्रिया सुले को चॅाकलेट लेकर मिलने गए थे, फिर वह क्या था? इस सवाल का जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा, उस वक्त जो हुआ वह हुआ, 2019 में अमित भाई के सामने बताया गया था की बीजेपी के साथ सरकार बनानी है. उस समय पवार साहब भी साथ थे. सरकार बन नहीं रही थी इसलिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. यह माहौल बनाना था.

शरद पवार 2024 में आपके साथ जुड़ जाएंगे? 
अजित पवार ने कहा, उनके कई सहयोगियों को लगता है कि हमारे साथ आना चाहिए. राजनीति में कोई किसी का दोस्त और दुश्मन नहीं होता. सोनिया गांधी परदेश की बहू है. ऐसा कहकर कांग्रेस का साथ किसने छोड़ा? फिर चार महीने में पवार साहब ने सोनिया गांधी के साथ सरकार बनाई थी.

ये भी पढ़ें: 'इंडिया गठबंधन जीतेगा 300 से ज्यादा सीटें', उद्धव ठाकरे ने 'नकली शिवसेना' कहे जाने पर भी दिया जवाब

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget