एक्सप्लोरर

Emirates की फ्लाइट से टकराए पक्षी, 32 फ्लेमिंगो की मौत, जहाज को भी पहुंचा नुकसान

Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर में एक विमान से टकराने से 32 फ्लेमिंगो (राजहंस) की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि विमान लैंडिंग से पहले कई पक्षी टकरा गए.

Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर इलाके में कम से कम 32 फ्लेमिंगो (राजहंस) मृत पाए गए हैं. रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे. 

उन्होंने बताया कि वन विभाग के मैंग्रोव प्रकोष्ठ के साथ ही आरएडब्ल्यूडब्ल्यू दलों ने एक तलाश अभियान के दौरान सोमवार रात को इलाके में 32 मृत फ्लेमिंगो बरामद किए. उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि मुंबई से दुबई जा रही एमिरेट्स फ्लाइट ईके 508 की चपेट में आने से इन पक्षियों की मौत हुई. इस विमान में 310 यात्री सवार थे. सूत्रों ने कहा कि  ईके 508 ने रात 9.18 बजे आगमन पर एक पक्षी के टकराने की सूचना दी. जिससे फ्लाइट को नुकसान हुआ है, हालांकि विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया. फिलहाल विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है.

मैंग्रोव संरक्षण सेल के उप संरक्षक दीपक खाड़े ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हमें पक्षी के टकराने की पुष्टि की है. यह लक्ष्मी नगर (घाटकोपर) की घटना है.

डीजीसीए को पत्र

मैंग्रोव संरक्षण सेल के वन अधिकारी प्रशांत बहादुरे ने कहा कि मैं हवाई अड्डे पर गया, लेकिन उन्होंने मुझे प्रवेश की अनुमति नहीं दी. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हमें बताया है कि ये राजहंस अमीरात की उड़ान से टकरा गए थे. हमें  स्थानीय निवासियों का फोन आया और हमारी टीम रात 9.15 बजे मौके पर पहुंची.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नेटकनेक्ट फाउंडेशन के निदेशक बी एन कुमार ने कहा कि उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को एक ईमेल भेजा है और यह पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है कि एमिरेट्स विमान पक्षियों से कैसे टकराया और क्या पायलट को रडार में पक्षियों के झुंड का पता नहीं चला?

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में 2019 में पांचवें चरण के मुकाबले इस बार वोटिंग में गिरावट, चौंका देंगे आंकड़ें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget