एक्सप्लोरर

Elphinstone Bridge: मुंबई में 100 साल पुराना ब्रिटिश जमाने का एल्फिंस्टन ब्रिज अब हो रहा है ध्वस्त, जानें वजह

Elphinstone Bridge News: मुंबई में ब्रिटिश काल के एल्फिंस्टन ब्रिज को तोड़ने की शुरुआत हुई. नया डबल-डेकर पुल शहर के पूर्व-पश्चिम संपर्क को आधुनिक बनाएगा और ट्रैफिक समस्या को काफी कम करेगा.

मुंबई में 100 साल से अधिक पुराने एल्फिंस्टन रोड ओवरब्रिज (ROB) को 12 सितंबर शाम से तोड़ा जाना शुरू हो गया. यह ब्रिटिश काल का पुल परेल और प्रभादेवी को जोड़ने वाला पुल था.

इसे तोड़कर सेवरी-वर्ली एलीवेटेड कनेक्टर प्रोजेक्ट के तहत नया डबल-डेकर ब्रिज बनाया जाएगा. यह मुंबई के लिए एक बड़ा बदलाव है, जिससे पूर्व-पश्चिम संपर्क बेहतर होगा और यातायात दबाव कम करने वाला होगा. 

क्या है पुल तोड़ने की वजह?

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 11 सितंबर को एल्फिंस्टन ROB को बंद करने की आधिकारिक सूचना जारी की और वैकल्पिक यातायात योजना भी प्रकाशित की पहले इसे 25 अप्रैल से बंद करने की तैयारी थी, मगर ट्रैफिक जाम और असुविधा को देखते हुए निर्णय टाल दिया गया था.

ट्रैफिक पुलिस ने नए रूट तय किए

दादर, लोअर परेल, करी रोड और भारतमाता इलाकों पर असर पड़ने वाले हैं. वहीं इस योजना का मकसद भी लोगों के हित में बताया जा रहा है. सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ भीड़भाड़ भी कम करना इस पुल के निर्माण का लक्ष्य में से एक है.

नए डबल-डेकर पुल की विशेषताएं

पुराना एल्फिंस्टन ROB सिर्फ 13 मीटर चौड़ा था और दोनों दिशाओं में मुश्किल से डेढ़-डेढ़ लेन का ट्रैफिक समा पाता था. नए डबल-डेकर ब्रिज के बनने के बाद मुंबई की कनेक्टिविटी आधुनिक और तेज होगी. पहला लेवल – डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रोड और सेनापति बापट रोड के बीच 2+2 लेन, दूसरा लेवल – मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक 2+2 लेन. नया पुल शहर के ट्रैफिक नेटवर्क में एक अहम बदलाव लाएगा

सेवरी-वर्ली कनेक्टर प्रोजेक्ट और मुंबई का भविष्य

4.5 किलोमीटर लंबे सेवरी-वर्ली एलीवेटेड कनेक्टर के तहत यह पुल तैयार होगा. यह लिंक MTHL को BWSL से जोड़ेगा, जिससे मुंबई के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के तटीय मार्ग पर यातायात तेज होगा. पीटीआई के अनुसार, यह नया डबल-डेकर स्ट्रक्चर शहर में विकास और सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पश्चिमी और पूर्वी मुंबई का सीधा संपर्क होगा. सफर में समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और मुंबई के तटीय मार्गों को आधुनिक स्वरूप देने का भी एक ऐंगल देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget