एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे के विधायक संजय गायकवाड का विवादित बयान, 'शराब-मटन के लिए बिक गए, आपसे अच्छी तो...'

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने वोट न देने वालों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला है. इस दौरान उन्होंने उनकी तुलना वेश्या से कर दी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है. राज्य में नई सरकार ने सत्ता संभाल लिया है. विधायक मंत्री बन चुके हैं और विभागों का बंटवारा भी हो चुका है. लेकिन, नेताओं के मन में हार-जीत की कसक बाकी है. यही वजह है कि कभी हारे हुए उम्मीदवार जनता को भला-बुरा कह देते हैं, तो कभी जीते हुए विधायक वोट न देने वालों पर तंज कसते नजर आते हैं. अब तो खुलेआम वोट न देने वालों को गाली देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

इस कड़ी में अजीत पवार और बीजेपी के सुजय पाटिल के बाद एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना से विधायक संजय गायकवाड की जुबानी फिसली है. उन्होंने सारी हदें पार करते हुए वोट न देने वालों को वेश्या बता दिया और वेश्या से उनकी तुलना कर दी. संजय गायकवाड ने विवादित बयान देते हुए मतदाताओं को गाली दी. गायकवाड़ अपने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा यहां के मतदाता 2-5 हजार रुपये, शराब और मटन के लिए बिक गए. आपसे अच्छी तो वेश्या है.

मैं हार गया होता तो क्या ये सारे प्रोजेक्ट हुए होते- संजय गायकवाड

बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय गायकवाड ने कहा, "आप एक वोट मुझे नहीं दे सकतें है." उन्होंने वेश्या शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा सिर्फ शराब, मटन और पैसा लेकर वोट करते हैं. 2-2 हजार में बिक गए. इनसे तो वेश्या अच्छी है. इसके बाद उन्होंने अपनी टीस निकाते हुए जनता को संबोधित किया और कहा एक तरफ ये विधायक आपकी बेटियों का कल्याण करने का प्रयास कर रहा है, इस विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का प्रयास कर रहा है.

उन्होंने कहा कि इसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, लेकिन ये कह रहे हैं कि संजय गायकवाड को चुनाव में हरा देंगे. सोचो अगर मैं हार गया होता तो क्या ये सारे प्रोजेक्ट हुए होते या हो सकते थे?

ये भी पढ़ें: Eknath Shinde Threat: एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget