एक्सप्लोरर

Maharashtra: अहिल्याबाई होल्कर और सावित्रीबाई की मूर्ति हटाने के आरोपों पर CM शिंदे का आया जवाब, जानिए क्या कहा

Eknath Shinde: रूपाली चाकणकर ने दावा करते हुए कहा था, दिल्ली के महाराष्ट्र सदन से सावित्रीबाई फुले और अहिल्या देवी होल्कर की प्रतिमा को हटाया गया है. इसपर अब सीएम शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है.

Ahilyabai Holkar Savitribai Phule Idols: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में मनाई गई. इस मौके पर महाराष्ट्र सदन को सजाया गया था. महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर और सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की जांच की मांग की गई.

रूपाली चाकणकर का बड़ा दावा
उन्होंने कहा, "दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस मौके पर वहां से सावित्रीबाई फुले और अहिल्या देवी होल्कर की प्रतिमा को हटाया गया और इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए. अहिल्या देवी होल्कर की जयंती सिर्फ तीन दिन दूर है, यह इन दो महान महिलाओं का अपमान है जो देश में महिला सम्मान आंदोलन में सबसे आगे हैं, उनके अस्तित्व और उनके गौरवशाली इतिहास को नकारने की मानसिकता को उजागर करती हैं. इसके बाद कई विरोधियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी.

एकनाथ शिंदे का जवाब आया सामने
इसको लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया. इसका जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, 'सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर हमारे लिए पूजनीय और सम्मानित हैं. हर देशवासी उनके प्रति सम्मान रखता है. उनका अपमान नहीं होगा. मैंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात की है और वे इस मामले का खुलासा करने वाले हैं. अंत में, अहिल्याबाई होल्कर और सावित्रीबाई फुले का हम बहुत सम्मान करते हैं.” एकनाथ शिंदे देर रात दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे जब उन्होंने ये जवाब दिया.

इसको लेकर मंत्री उदय सामंत से सवाल भी किया गया. उन्होंने कहा, 'इस मामले की जांच होनी चाहिए. यह मामला संवेदनशील है. हमें छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, सावरकर, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर सभी पर गर्व है. इसलिए इस मामले में जानकारी के साथ बात करना उचित होगा."

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'विरोध PM मोदी के खिलाफ हो सकता है, लेकिन...' जानें- CM शिंदे ने प्रधानमंत्री को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget