एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस से पहले तय था भाषण, रद्द होने पर डिप्टी CM शिंदे बोले, 'मेरे लिए यह...'

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मै चैत्यभूमि पर डॉ बाबा साहेब आंबेडकर को अभिवादन करने गया था. इसलिए मेरे लिए यह भाषण उतना महत्वपूर्ण नहीं है.

Bhimrao Ambedkar Jayanti 2025: देशभर में सोमवार (14 अप्रैल) को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. इस दिन सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल और कॉलेजों तक बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्र के लिए उनके योगदानों को याद किया जा रहा है. हर साल की तरह मुंबई में दादर स्थित चैत्यभूमि पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे दोनों डिप्टी सीएम के नाराज होने की बात सामने आ रही है.

दरअसल, बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम के भाषण आयोजित किए गए थे. सीएम फडणवीस से पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का भाषण तय था लेकिन उनका भाषण नहीं हो पाया. डिप्टी सीएम अजित पवार के भाषण को भी हटा दिया गया. सूत्रों की मानें तो दोनों डिप्टी सीएम नाराज हैं. 

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाषण न देने को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा, "आज भाषण पर विवाद करना उचित नहीं है. मै वहां डॉ बाबा साहेब आंबेडकर को अभिवादन करने गया था. इसलिए मेरे लिए यह भाषण उतना महत्वपूर्ण नहीं है. आप इस पर ज्यादा विवाद खड़ा न करें. जब मैंने बाबा साहेब आंबेडकर को अभिवादन किया तभी मैंने उनका एक अंश भी मेरे में आ जाए यही मनोकामना व्यक्त की है." 

शिष्टाचार के हिसाब से भाषणों का क्रम होता है तय

बता दें कि हर साल चैत्य भूमि पर आंबेडकर की जयंती के मौके पर मुंबई महानगरपालिका और चैत्यभूमि मैनेजमेंट कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर आयोजित अभिवादन सभा में हर साल शिष्टाचार के हिसाब से भाषणों का क्रम निर्धारित किया जाता है और फिर उसी के मुताबिक भाषण दिए जाते हैं. इस बार अचानक कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया और सिर्फ राज्यपाल और मुख्यमंत्री का ही भाषण हो पाया.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget