एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं', महाराष्ट्र में विज्ञापन पर रार के बीच शंभुराज देसाई का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच शंभुराज देसाई ने इस मामले पर कहा है, शिवसेना का इससे कोई लेना देना नहीं.

Shambhuraj Desai on Eknath Shinde: महाराष्ट्र के शिवसेना के एक विज्ञापन ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. ये ऐड मंगलवार (13 जून) को दिया गया था. इस विज्ञापन में 'देश में मोदी और प्रदेश में शिंदे' को दिखाया गया था. इस विज्ञापन ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. अब इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे गुट के कई नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं. इसे लेकर महा विकास अघाड़ी के कई नेताओं ने एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा है.

शंभुराज देसाई ने क्या कुछ कहा?
एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विज्ञापन में दावे का समर्थन किया. लेकिन इस घटनाक्रमों के बाद शिंदे गुट के नेता शंभुराज देसाई बौखला गए हैं. शंभुराज देसाई मीडिया से बात कर रहे थे तभी उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, विज्ञापन का शिवसेना (शिंदे ग्रुप) से कोई लेना-देना नहीं है. देसाई ने बताया कि यह विज्ञापन एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के शुभचिंतकों ने दिया होगा.

उठाये सवाल
विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए शंभूराज देसाई ने कहा, 'विज्ञापन का शिवसेना पार्टी (शिंदे समूह) से कोई लेना-देना नहीं है. हो सकता है कि विज्ञापन दोनों नेताओं के शुभचिंतकों एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फडणवीस ने दिया हो. लेकिन एक बात संतोषजनक है कि शिवसेना-बीजेपी के नेता पहले और दूसरे पायदान पर हैं. शिवसेना-बीजेपी गठबंधन और हमारे सहयोगी दल 50 फीसदी से आगे हैं, ऐसा सर्वे से पता चलता है.'

शंभुराज देसाई ने पूछा ये सवाल
"हमारे पास नंबर एक और नंबर दो की दौड़ नहीं है. हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है. हिंदुत्व के मुद्दे पर 30 साल पहले बालासाहेब ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी ने जो गठबंधन किया था, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम काम कर रहे हैं . हमें खुशी है कि लोगों ने इसे पसंद किया. शंभूराज देसाई ने यह भी कहा कि विज्ञापन देने वाले शुभचिंतक अज्ञात हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में विज्ञापन पर रार, अब शिवसेना ने एकनाथ शिंदे से पूछा- बालासाहेब की फोटो क्यों हैं नदारद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget