एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में विज्ञापन पर रार, अब शिवसेना ने एकनाथ शिंदे से पूछा- बालासाहेब की फोटो क्यों हैं नदारद?

Eknath Shinde: महाराष्ट्र में पीएम मोदी और एकनाथ शिंदे के एक ऐड को लेकर उद्धव गुट ने मुखपत्र 'सामना' में जमकर निशाना साधा है. उद्धव की शिवसेना ने सीएम शिंदे से कई सवाल पूछे हैं.

Eknath Shinde and PM Modi: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और पीएम मोदी के विज्ञापन पर अब उद्धव गुट ने अपने मुखपत्र 'सामना' में इसपर कटाक्ष किया है. सामना में लिखा गया है, 'महाराष्ट्र की फडणवीस-शिंदे सरकार गजब की विज्ञापनबाज सरकार है. इस विज्ञापन में फडणवीस गायब हैं. यह विज्ञापन सरकारी नहीं चुराई गई नकली शिवसेना का है. ‘हम ही असली शिवसेना और हम ही हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों के उत्तराधिकारी हैं’ कहकर ढोल पीटने वालों के इस विज्ञापन में मोदी हैं, जबकि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे भी पूरी तरह नदारद है.'

महाराष्ट्र की राजनीति में ऐड को लेकर आ रही प्रतिक्रिया
इस ऐड को लेकर उद्धव गुट ने शिंदे गुट के प्रवक्ताओं से सवाल किया है. पूछा की, एक ही समय पर फडणवीस को झटका देनेवाले और शिवसेना प्रमुख को नजरअंदाज करने वाले विज्ञापन का क्या उद्देश्य है? देश में मोदी और महाराष्ट्र में शिंदे को लोकप्रिय ठहराने वाली विज्ञापनबाजी से बीजेपी वालों का चेहरा महाराष्ट्र में मुरझा गया है. एक साल पहले ‘देश में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र’ का प्रचार चल रहा था. उस प्रचार को इस विज्ञापन ने खत्म कर दिया है.'

'महाराष्ट्र में होगा सत्ता परिवर्तन'
उद्धव गुट ने आलोचना करते हुए पूछा, 'शिंदे ने पिछले नौ-दस महीनों में ऐसा कौन-सा दीप जला दिया कि राज्य के 26 फीसदी लोगों ने उनके पक्ष में रुझान दिया? मूलरूप से भविष्य की तस्वीर यही दिखती है कि 2024 के बाद देश में मोदी राज नहीं होगा और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होगा.'

उद्धव गुट ने कहा, चलिए अच्छा हुआ कि कल के विज्ञापन ने साफ कर दिया कि शिवसेना प्रमुख के प्रति उनका प्यार और सम्मान महज दिखावा था. जो बालासाहेब का नहीं हुआ, वह मोदी का क्या होगा? अब तक हम सभी ने बहुत से काल्पनिक विज्ञापन देखे होंगे, लेकिन ऐसा विज्ञापन हुआ नहीं!

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिंदे गुट और फडणवीस की पार्टी में तकरार! BJP ने शिवसेना के इस दावे को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget