एक्सप्लोरर

महायुति में मुख्यमंत्री चेहरा कौन? एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान- 'मैं टीम लीडर हूं...'

Maharashtra Election 2024: एकनाथ शिंदे ने कहा, 'लोग कहते हैं सबसे लोकप्रिय नेता एकनाथ शिंदे हैं, लेकिन ये जनता तय करती है.' उन्होंने भरोसा दिलाया कि महायुति में कोई कंपटीशन नहीं है, सब बराबर हैं.

Eknath Shinde on Mahayuti CM Face: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इसी महीने (नवंबर 2024 में) हैं. इसी के साथ महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन में जीत की तैयारियों के साथ इस बात की भी चर्चा है कि अगले सीएम के लिए चेहरा कौन होगा. इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान आया है. महायुति के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस गठबंधन में सब बराबर हैं, कोई पहले या दूसरे नंबर पर नहीं आता. फिलहाल मकसद केवल महायुति को जीत दिलाने का है.

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा एकनाथ शिंदे से सवाल किया गया कि महायुति अगर जीतती है तो क्या उन्हें ही दोबारा मुखिया बनाया जाएगा? इस पर सीएम शिंदे ने कहा, "अभी तो मैं इस टीम का लीडर हूं और हमारी टीम काम कर रही है. हमारे पास कोई पहले दूसरे या तीसरे का फॉर्मूला नहीं है. हम एक टीम बन कर काम कर रहे हैं, जिसमें सब बराबर हैं. वहीं, विपक्ष को देखिए तो वहां 'मुझे सीएम चेहरा बनाओ, मुझे सीएम फेस बनाओ' का विवाद चल रहा है. महाराष्ट्र को ये सोचने वाले लोग चाहिए कि जनता को क्या देंगे."

'महायुति में कोई भेदभाव नहीं'
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, "आप डिप्टी सीएम से पूछ लीजिए, हमने कभी फर्क नहीं किया है. एक दूसरे के प्रति बहुत आदर सम्मान है. पद कभी पर्मानेंट नहीं होता, इससे कुछ नहीं मिलता. एक दूसरे के प्रति सम्मान होना बड़ी बात है. लोग कहते हैं कि लोकप्रियता के मामले में एक नंबर पर एकनाथ शिंदे हैं, ये काम जनता करती है. हम कौन होते हैं खुद को नंबर देने वाले, इसलिए हमारे बीच कोई प्रतियोगिता नहीं है. हमारा सिर्फ एक मकसद है अगले पांच साल इतना काम करना कि लोग याद रखें."

वहीं, एमवीए को घेरते हुए सीएम शिंदे ने कहा, "आज महाविकास अघाड़ी सीएम चेहरे पर ही एकमत नहीं है, तो महाराष्ट्र की जनता को कैसे पसंद आएंगे. महायुति में कोई रेस या कंपटीशन नहीं है. हमारा टारगेट है महायुति की सरकार लाना और राज्य का विकास करना. आम जनता के जीवन में बदलाव लाना."

'लोकसभा में शिवसेना ने किया था अच्छा प्रदर्शन'
काम, विकास और आम आदमी के जीवन में परिवर्तन, महायुति सरकार ने ये सभी काम किए हैं. जो काम करेगा, उसे ही जनता चुन कर लाएगी. लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने साबित किया है कि जनता हमें पसंद करती है. शिवसेना यूबीटी के सामने 13 सीटों पर लड़े, जिनमें से सात पर चुन कर आए. उनके (उद्धव गुट) सारे गढ़ जनता ने ध्वस्त कर दिए. असली शिवसेना समर्थक 'धनुष-बाण' (शिंदे गुटे के पार्टी सिंबल) के पास आया है. मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार के चुनाव में भी ऐसा ही होगा और महायुति बहुमत पाएगी. 

यह भी पढ़ें: माहिम से राज ठाकरे के बेटे उम्मीदवार, शिवसेना के MLA भी मैदान में, CM शिंदे ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget